भाजपा का पलटवार- आप सरकार नवंबर में ही लागू कर चुकी नए कृषि कानून, अब केजरीवाल कॉपी फाड़ रहे

विधानसभा में कृषि कानूनों की कॉपी फाड़ने पर भाजपा ने केजरीवाल का बताया गिरगिट, कहा- इन्हें नवंबर में ही लागू कर चुकी आप सरकार

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को दिल्ली विधानसभा में केंद्र के नए कृषि कानूनों की कड़ी आलोचना की। इस दौरान केजरीवाल ने कृषि कानूनों की कॉपी भी विधानसभा में फाड़ दी। केजरीवाल के कानूनों की कॉपी फाड़ने पर भारतीय जनता पार्टी ने प्रतिक्रिया दी है। भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने कहा है कि दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार 23 नवंबर को नए किसान कानून को लागू करने को लेकर अधिसूचना जारी कर चुकी है। ऐसे में अब मुख्यमंत्री का विधानसभा में कानूनों का विरोध नाटक से ज्यादा कुछ नहीं है।

Recommended Video

    Farmers Protests: Delhi Assembly में Arvind Kejriwal ने फाड़ी कृषि कानून की कॉपियां | वनइंडिया हिंदी
    kejriwal tear farm bill, kejriwal govt notify farm laws, BJP, Meenakshi Lekhi, Delhi, farmers protest, Farm laws, arvind kejriwal, अरविंद केजरीवाल, दिल्ली, किसान, मीनाक्षी लेखी

    लेखी ने मीडिया के सामने कहा कि दिल्ली के राजपत्र में 23 नवंबर को केंद्र के तीनों कृषि कानूनों को अधिसूचित किया गया था। अब दिल्ली के सीएम, विधानसभा में उसी अधिनियम की प्रतियां फाड़ रहे हैं। यह अवसरवादी राजनीति है। दिल्ली के सीएम गिरगिट जैसे रंग बदल रहे हैं।

    मीनाक्षी लेखी ने आप की ओर से नगर निगम पर घोटाले के आरोपों पर कहा, अभी 2-3 दिन पहले एक काले रंग का इश्तेहार निकाला गया कि 2500 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है। उस पर ना तो तस्वीर थी, ना आम आदमी पार्टी का नाम था। यानी इस इश्तेहार को देने वालों को पता था कि उन पर मानहानि का केस बन जाएगा। ये तो ऐसा ही हुआ कि दिखा दी है इश्तेहारों ने असलियत कुछ चेहरों की, जो टोपी पहनकर टोपी पहनाने का काम करते हैं।

    बता दें कि केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली बॉर्डर पर धरना दे रहे हजारों किसानों के मुद्दे और उत्तरी नगर निगम में 2500 करोड़ की हेराफेरी का आरोपों पर चर्चा के लिए दिल्ली सरकार ने गुरुवार को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया है। चर्चा के दौरान सदन में अरविंद केजरीवाल और आप के विधायक भाजपा और केंद्र सरकार पर काफी हमलावर दिखे। नए कृषि कानूनों को लेकर अरविंद केजरीवाल ने नरेंद्र मोदी सरकार की आलोचना की और कानूनों की कॉपी फाड़ दीं। कई विधायकों ने भी इन कानूनों की प्रतियां विधानसभा में फाड़ डालीं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+