Farmers Protest: प्रदर्शन कर रहे किसानों का समर्थन करने दिल्ली कूच करेंगे महाराष्ट्र के किसान

नई दिल्ली। दिल्ली में केंद्र सरकार के कृषि कानूनों का विरोध करने के लिए अब महाराष्ट्र के किसानों ने भी कमर कस ली है। करीब 5000 से अधिक किसान सोमवार दोपहर 3 बजे नासिक से रवाना होंगे। इनके रवाना होने से पहले ऑल इंडिया किसान सभा (एआईकेएस) नासिक में एक सार्वजनिक सभा आयोजित करेगी। राज्य के 20 जिलों के किसान नासिक में एकत्रित होंगे और फिर दिल्ली जाने के लिए 1266 किमी का सफर तय करेंगे। इसके बाद ये लोग 24 दिसंबर को राजस्थान-हरियाणा बॉर्डर पर प्रदर्शन में शामिल होंगे। दिल्ली में किसान बीते करीब तीन हफ्ते से कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

Recommended Video

    Farmers Protest : किसानों का आंदोलन और तेज करने का ऐलान,27 Deceber को बजाएंगे थाली | वनइंडिया हिंदी
    Farmers Protest, Farmers Protest In Delhi, Farm Bill 2020, Delhi Farmers Protest, Punjab Farmer Protest, Delhi Chalo Protest, Farmer Protest News, Farmers Protest in Delhi Today, Farmers Protest Against Farm Laws, Farmer Protest in Delhi NCR, Farmer Protest Today, Farmer, Delhi Chalo, Farmers March to Delhi, Farmers Protest In Punjab, Farmers Protest Latest News, Farmers Protest In Delhi Today Latest News, Farmer Protest Live Updates, Farmer Protest Live News, Farm Bill, Farm Bill News, Farm Bill Latest News, Farm Laws, Maharashtra, Nashik, किसान प्रदर्शन, किसान विरोध प्रदर्शन, महाराष्ट्र, नासिक

    एक बयान में एआईकेएस के अध्यक्ष अशोक धवले ने कहा, 'इस वाहन जत्थे की शुरुआत नासिक में एक विशाल जनसभा के साथ होगी। जनसभा में करीब 5000 किसान शामिल होंगे और वाहन मार्च में हिस्सा लेंगे। बहुत से किसान हमारे साथ महाराष्ट्र की सीमा तक आएंगे। इसके बाद करीब 2000 किसान दिल्ली तक यात्रा करना जारी रखेंगे।' मध्य प्रदेश में दाखिल होने से पहले वाहन मार्च महाराष्ट्र के ओझर, पिम्पलगांव बसवंत, चांदवड, उमरेन, मालेगांव और शिरपुर और धुले जिलों में किसानों से मुलाकात करेगा। इस मार्च को निकालने के पीछे का उद्देश्य सरकार को ये दिखाना है कि इन तीन कानूनों से केवल पंजाब और हरियाणा के किसान ही प्रभावित नहीं हैं।

    धवले कहते हैं, 'सरकार एक प्रोपेगेंडा चला रही है कि जो भी दिल्ली में हो रहा है वह पंजाब और हरियाणा के किसानों की वजह से हो रहा है। जब महाराष्ट्र से हजारों किसान 1300 किमी की यात्रा कर इस प्रदर्शन में हिस्सा लेंगे, तो यह प्रभावी रूप से सरकार के तर्क का मुकाबला करेगा।' दिल्ली में अलग-अलग राज्यों से आए किसान इसी साल पास हुए केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इन कानूनों के आने के बाद कृषि व्यवसायी न्यूनतम विनियमन के साथ व्यापार कर सकते हैं। इनके तहत बड़े व्यापारी किसानों के साथ कन्ट्रैक्ट कर सकते हैं और साथ ही खाद्य वस्तुओं का भंडारण भी कर सकते हैं। किसानों का कहना है कि ये नए कानून बड़े कॉर्पोरेट्स के हक में हैं, जिसके कारण उन्हें नुकसान होगा। इससे मंडी प्रणाली प्रभावित होगी और धीरे-धीरे न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) व्यवस्था भी समाप्त हो जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+