Farmers Protest: किसानों का आरोप- फेसबुक और इंस्टाग्राम ने उनके सबसे बड़े पेज को किया ब्लॉक
Farmers Protest Update: मोदी सरकार के नए कृषि कानूनों (New Farm Laws) के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन पिछले तीन हफ्तों से जारी है। पंजाब-हरियाणा के अलग-अलग हिस्से से आए किसानों ने दिल्ली की सीमा पर डेरा डाल रखा है। साथ ही वहीं पर वो आंदोलन कर रहे हैं। इस बीच कई संगठन ऐसे हैं, जो सोशल मीडिया के जरिए अपनी आवाज देश-दुनिया के कोने-कोने तक पहुंच रहे हैं। अब कुछ किसान संगठनों ने आरोप लगाया है कि फेसबुक ने उनके कई पेजों को ब्लॉक कर दिया, जिससे वो सरकार के खिलाफ आवाज ना उठा सकें। किसानों के इस आरोप के बाद ऑनलाइन सेंसरशिप पर बहस छिड़ गई है।
Recommended Video

किसान नेताओं के मुताबिक किसान एकता मोर्चा नाम से उनका एक फेसबुक पेज है, जिसके करीब 7 लाख फॉलोवर्स हैं। ये फेज उनके आंदोलन से जुड़ा सबसे बड़ा सोशल मीडिया पेज है। रविवार 7 बजे के करीब इस पेज को फेसबुक ने ब्लॉक कर दिया। पेज के एडमिन को फेसबुक की ओर से मैसेज मिला कि उन्होंने कंपनी की गाइडलाइन का उल्लंघन किया है, जिस वजह से उनकी रीच को रोक दिया गया है। यही हाल उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर था, क्योंकि इंस्टाग्राम भी फेसबुक के स्वामित्व वाला है।
किसान मोर्चा के आईटी सेल के बलजीत सिंह के मुताबिक पीएम मोदी ने किसानों को लेकर एक वीडियो जारी किया था। जिसके जवाब में उन्होंने फेसबुक लाइव किया। जिसमें स्वराज इंडिया के योगेंद्र यादव भी थे। इसी दौरान पेज बंद हो गया। हालांकि करीब तीन घंटे बाद उनका पेज फिर से शुरू हो गया। अब किसान नेता अपने आंदोलन से जुड़े अपडेट उस पर कर रहे हैं।
फेसबुक पर पहले भी लग चुके हैं आरोप
कुछ दिनों पहले अमेरिकी मीडिया में एक रिपोर्ट प्रकाशित हुई थी। जिसमें फेसबुक पर गंभीर भेदभाव के आरोप लगे थे। रिपोर्ट के मुताबिक बीजेपी के एक नेता ने कुछ आपत्तिजनक पोस्ट किया था। जिस पर फेसबुक की टीम ने जब कार्रवाई करनी चाही, तो उसे इंडिया की पॉलिसी हेड अंखी दास ने रोक दिया। इस मामले में संसदीय समिति ने भी अंखी दास से पूछताछ की थी। हालांकि बाद में फेसबुक ने सफाई देते हुए कहा था कि नफरत फैलाने वाले सभी लोगों पर वो कार्रवाई करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications