किसानों को कर्जमाफी के नाम पर छला गया है: प्रियंका गांधी वाड्रा

कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक बार फिर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने बुधवार को सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पहले तो यहां कर्जमाफी के नाम पर किसानों को छला गया था और अब उनका अपमान किया जा रहा है।

प्रियंका ने अपने ट्वीट के साथ एक खबर भी साझा की है। जिसमें लिखा है कि सहारनपुर जिले में बिजली विभाग और पुलिस के उत्पीड़न से परेशान होकर एक किसान के बेटे ने जहर खाकर कथित रूप से खुदकुशी कर ली। जिसका विरोध करते हुए किसानों ने सड़क जाम कर ली।

Priyanka

प्रियंका ने ट्वीट करते हुए लिखा, "उत्तर प्रदेश भाजपा ने किसान हित की बात केवल विज्ञापन और बिलबोर्ड तक सीमित कर रखी है।

किसानों को उनके पैसे का भुगतान नहीं हो रहा। बिजली ढंग से आती नहीं मगर उनके बिजली के बिल बढ़ा दिए गए। कर्जमाफी के नाम पर छला गया। और उनका अपमान भी किया जा रहा है।"

इससे पहले प्रियंका ने ट्वीट करते हुए राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर कहा था कि प्रदेश सरकार का अपराध पर कोई नियंत्रण नहीं है।

उन्होंने मंगलवार को ट्वीट करते हुए लिखा था, "आप उत्तर प्रदेश भाजपा सरकार के दावों और उनकी हकीकत का मिलान करके देखिए। भाजपा सरकार हर रोज अपराधमुक्त करने का ढोल पीट रही है जबकि सच्चाई ये है 22 दिनों में 12 गोलीकांड, 4 हत्याएं। महिलाओं पर अत्याचार। प्रदेश सरकार का अपराध पर कोई काबू नहीं है।"

इससे कुछ दिनों पहले उन्होंने ट्वीट करते हुए मैनपुरी के जवाहर नवोदय विद्यालय में घटी घटना पर दुख जताया था। जिसमें उन्होंने लिखा था, "मैनपुरी जवाहर नवोदय विद्यालय की ये घटना बहुत ही दुखद है। हमें युवाओं के प्रति संवेदनशील होना चाहिए। नवोदय विद्यालयों में इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं। हमें सजग होकर इसका हल निकालना पड़ेगा।" बता दें मैनपुरी के जवाहर नवोदय विद्यालय में एक 16 साल की एक छात्रा ने कुछ दिनों पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+