Farm Bill: बोले सीएम खट्टर-'राहुल गांधी के पास कुछ काम है नहीं इसलिए घूमते रहते हैं'
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नए कृषि कानूनों के खिलाफ केंद्र सरकार पर तीखा वार किया है, रविवार को पंजाब के मोगा में 'खेती बचाओ यात्रा' को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अगर सरकार को ये बिल पास करना ही था तो सबसे पहले लोकसभा और राज्यसभा में चर्चा करनी चाहिए थी लेकिन उसने ऐसा नहीं किया, अगर ये बिल इतना ही अच्छा होता तो देशभर के किसान इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन नहीं करते। उन्होंने कहा कि वो देशभर के किसानों को गारंटी देना चाहते हैं कि जिस दिन कांग्रेस सत्ता में वापस आएगी, वो इन तीनों कानूनों को खत्म कर कूड़ेदान में फेंक देगी।

तो वहीं दूसरी ओर हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर ने भी राहुल गांधी पर तीखा वार किया है, उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को फिलहाल कोई काम नहीं है इसलिए वह काम की तलाश में यहां-वहां जा रहे हैं, हमें उनके दौरे को बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है लेकिन ये तय है कि हम किसी को भी कानून व्यवस्था को नुकसान नहीं पहुंचाने देंगे। बता दें कि खट्टर ने ये बात राहुल गांधी के हरियाणा रैली के संदर्भ में कही है।
'भारी संख्या में लोग हुए शामिल '
दरअसल आज से राहुल गांधी ने किसानों के समर्थन में विशाल ट्रैक्टर रैली आयोजित की है, यह रैली पंजाब से शुरू हुई है और हरियाणा में खत्म होने वाली है, इस रैली में हजारों की संख्या में किसानों के शामिल होने की उम्मीद है, आज रैली में भारी भीड़ देखी गई, जिसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी के अलावा सीएम अमरिंदर सिंह, कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू भी शामिल हुए।

Recommended Video
आज के संबोधन में राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से किसानों के साथ खड़ी है और आगे भी किसानों के साथ ही खड़ी रहेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने इस वादे से पीछे हटने वाली नहीं है। उन्होंने कृषि बिल को लेकर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला और कहा कि केंद्र सरकार एमएसपी( MSP) को खत्म करना चाहती है। उन्होंने कहा कि देश के किसानों और कृषि को सरकार अंबानी और अंडानी के हवाले करना चाहती है।
पंजाब से शुरू हुई ट्रैक्टर रैली हरियाणा 6 अक्टूबर को पहुंचेगी
मालूम हो कि आज की रैली मोगा में हुई है, जबकि कल का रोड शो बरनाला चौक, संगरूर में होगा, यहां से राहुल गांधी जनसभा के लिए भवानीगढ़ तक कार से जाएंगे फिर फतेहगढ़ छाना और बाहमना में समारोह होगा, इसके बाद वो पटियाला के समाना की अनाज मंडी में जनसभा में शिरकत करेंगे, इसके बाद 6 अक्टूबर को पटियाला के दूधन साधा में होने वाली जनसभा में राहुल गांधी किसानों को संबोधित करेंगे। फिर पिहोवा सीमा से होते हुए कांग्रेस का रोड शो हरियाणा में प्रवेश करेगा।












Click it and Unblock the Notifications