'भाग मिल्खा भाग' की रिलीज के छह साल पूरे होने पर फरहान अख्तर का आया इमोशनल ट्वीट

नई दिल्ली। गुरुवार को बॉलीवुड फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' को रिलीज हुए छह साल पूरे हो गए। इस अवसर पर फिल्म में मिल्खा सिंह की भूमिका निभाने वाले अभिनेता फरहान अख्तर का इमोशनल ट्वीट आया है। फहरान अख्तर ने ट्वीट कर रहा है कि इस फिल्म ने उनके जीवन को बदल दिया। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा है कि छह साल पहले जब भाग मिल्खा भाग फिल्म आई तो मेरे जीवन में बदलाव आया।

Farhan Akhtar tweet on 6 years of film Bhaag Milkha Bhaag release

इसके अलावा उन्होंने दर्शकों का भी अभिवादन किया और कहा है कि ऐसे आप हमारी फिल्मों को देखना जारी रखिए। राकेश ओमप्रकाश मेहरा द्वारा निर्देशित फिल्म भाग मिल्खा भाग, भारत ने एथलीट मिल्खा सिंह के जीवन पर आधारित थी। मिल्खा सिंह को फ्लाइंग सिख के नाम भी जाना जाता है। जो कि राष्ट्रीय चैंपियन धावक थे। यह फिल्म पूरी तरह से उन्ही के जीवन पर आधारित थी, जिसमें बताया गया था कि मिल्खा सिंह ने किस तरह से अपने एथलीट जीवन को राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया।

इस फिल्म में फरहान अख्तर के साथ सोनम कपूर, दिव्या दत्ता, मीशा शफी, पवन मल्होत्रा और आर्ट मलिक ने भी अभिनय किया है। फरहान फिलहाल अपनी अगली फिल्म 'तूफान' में व्यस्त हैं। जिसका निर्देशन मेहरा ही कर रहे हैं। उन्होंने तूफान फिल्म के लिए छह साल बाद एक बार फिर मेहार के साथ हाथ मिलाया है। इस फिल्म में फरहान एक बॉक्सर का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग कब तक पूरी होगी और यह सिनेमाघरों में कब आएगी इस संबंध में अभी तक जानकारी सामने नहीं आई है। इस फिल्म को एक्सेल मूवीज और रॉम पिक्चर्स की ओर से संयुक्त रूप से निर्मित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- धोखाधड़ी के आरोपों पर एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+