मुंबई के फेमस पानी पूरी विक्रेता की कोरोना वायरस से मौत, परिवार की ऐसे मदद कर रहे लोग

मुंबई। देशभर में कोरोना वायरस (कोविड-19) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित दिल्ली, मुंबई और अहमदाबाद जैसे शहर हैं। अब खबर आई है कि साउथ बॉम्बे के मशहूर पानी पूरे विक्रेता भगवती यादव की भी कोरोना वायरस से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि उनकी बीते महीने ही वायरस के कारण मौत हो गई है। यादव बीते 46 साल से पानी पूरी बेच रहे थे। उनकी मौत की खबर से हर कोई काफी दुखी है, जिसके चलते नेपियन सी मार्ग के निवासियों ने उनके परिवार को अपना समर्थन देने के लिए फंड जमा करना शुरू कर दिया है।

mumbai, coronavirus, covid-19, maharashtra, mumbai famous pani puri seller die, famous pani puri seller die, pani puri seller die to covid-19, bhagwati yadav

भगवती यादव रूंगटा लेन के पास पानी पूरी बेचा करते थे। वह अपनी पानी पूरी के साथ-साथ पूरी स्वच्छता से उसे बनाने के लिए भी जाने जाते थे। भगवती यादव अपनी 'बिसलेरी पानी पूरी' के लिए काफी मशहूर थे। उनके कई ग्राहक तो ऐसे भी हैं, जो बचपन से उनके हाथों की पानी पूरी खा रहे थे। अब नेपियन सी मार्ग के लोगों ने उत्तर प्रदेश में रहने वाले उनके परिवार की मदद करने के लिए ये खास पहल शुरू की है। यादव के परिवार में उनकी बेटी और पत्नी हैं, जो आजमगढ़ के पास स्थित एक गांव में रहते हैं।

लोगों ने क्राउड फंडिंग की एक वेबसाइट पर इसे लेकर एक अपील पोस्ट की है। जिसमें लिखा है, 'हम एक और स्नैकिंग स्पॉट ढूंढने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन उनका परिवार एक प्यार करने वाले पिता, पति और प्रदाता को काफी याद करेगा। उन्हें हमारे साथ की जरूरत है। इसी वजह से हमने आपके लिए ये पेज बनाया है, आप जितना भी योगदान देना चाहें दें। और हम आपको यह सुनिश्चित करेंगे कि आपकी उदारता उनकी पत्नी और उनकी बेटी कुसुम तक पहुंचेगी।' इन लोगों ने अभी तक इस परिवार के लिए 2 लाख 24 हजार 800 रुपये जमा कर लिए हैं। इन्होंने कुल 5 लाख रुपये जमा करने का लक्षय रखा है।

बता दें देशभर में कोरोना वायरस के मामले पांच लाख के करीब हो गए हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के सर्वाधिक 17,296 नए मामले सामने आए हैं और 407 लोगों की मौत हुई है। देश में अब कुल संक्रमित मामलों की संख्या 4,90,401 हो गई है, इनमें से 1,89,463 सक्रिय मामले हैं, 2,85,637 लोग ठीक/डिस्चार्ज/विस्थापित हो गए हैं। जबकि कुल 15301 लोगों की मौत हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+