Family Man-2:श्रीकांत की पत्नी के साथ क्या हुआ था लोनावला ट्रिप पर, डायरेक्टर ने दिया जवाब
नई दिल्ली, 09 जून। मनोज बाजपेयी की लोकप्रिय वेब सीरीज फैमिली मैन का दूसरा सीजन काफी लोकप्रिय हो रहा है। जिस तरह से मनोज बाजपेयी के साथ इस बार दक्षिण सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री सामंथा नजर आईं। दोनों ने सीरीज में जबरदस्त अभिनय किया है, जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है। सीरीज में मनोज बाजपेयी श्रीकांत तिवारी का किरदार निभा रहे हैं जोकि एनआईए में काम करते हैं। श्रीकांत की पत्नी शुचि के साथ उनके संबंध कुछ ठीक नहीं हैं और मनोज बाजपेयी को इस बात का शक है कि शुचि का उनके सहकर्मी अरविंद के साथ कुछ संबंध है। सीरीज के दौरान लोनावला ट्रिप का जिक्र होता है, लेकिन यह साफ नहीं किया गया है कि आखिर इस ट्रिप पर क्या हुआ था। ऐसे में सीरीज के डायरेक्टर ने इसकी वजह बताई है।
Recommended Video

क्या हुआ था लोनावला में
सीरीज के डायरेक्टर राज निदिमोरू और कृष्ण डीके ने इसके पीछे की अहम वजह यह बताई है कि लोनावला ट्रिप पर क्या हुआ, क्या श्रीकांत की पत्नी शुचि उसे धोखा दे रही है इसका फैसला दर्शकों और मनोज बाजपेयी को करने देते हैं। दोनों को ही सोचने का मौका देते हैं कि आखिर सच क्या है। कृष्ण डीके का कहना है कि हम लोग भी यह सोच रहे ते कि जब श्रीकांत को यह पता चले कि लोनावला ट्रिप पर क्या हुआ तभी दर्शकों को भी यह पता चले तो बेहतर होगा। अगर दर्शकों को पहले से पता हो और श्रीकांत को यह नहीं पता हो यह ठीक नहीं है। ऐसे में दर्शकों को भी श्रीकांत के साथ-साथ शक करने देते हैं।

श्रीकांत और दर्शकों को सोचने देते हैं
डीके ने कहा कि अगर श्रीकांत के पास अपनी कोई योजना है, विचार है तो वहीं दर्शकों के पास भी रहने देते हैं। दर्शकों को इस बारे में पता हो और मनोज बाजपेयी को ना पता हो यह ठीक नहीं है। वहीं राज का कहना है कि उन्हें इस बात की उम्मीद नहीं थी कि लोगों के भीतर लोनावला ट्रिप को लेकर इतनी उत्सुकता होगी, यही वजह है कि हमने सीजन 2 में कुछ अच्छे ट्विस्ट डाले। हमे पता था कि लोनावला के बारे में खुलकर इस सीजन में नहीं बताने से हमे कुछ आलोचना का सामना करना पड़ सकता है।

शुचि और अरविंद के बीच की कहानी
फैमिली मैन के सीजन 2 की बात करें तो जब शुचि वापस अपने ऑफिस को ज्वाइन करती है तो उसका सामना पुराने साथी अरविंद से होता है। अरविंद जब शुचि से लोनावला ट्रिप के बारे में बात करता है तो शुचि इससे नाराज हो जाती है और पुरानी बातों पर चर्चा नहीं करने को कहती है। सीजन के आखिरी में शुचि श्रीकांत से कहती है कि वह उसे कुछ बताना चाहती हैं। लेकिन इससे पहले की वह कुछ कहतीं यह सीजन खत्म हो जाता है। पूरे सीजन में श्रीकांत अपनी पत्नी पर शक करते हैं। उन्हें इस बात का शक है कि उनकी पत्नी का अरविंद के साथ संबंध है और उसकी वजह से वह उनसे अलग होना चाहती है।

तीसरे सीजन में शाहिद कपूर
गौर करने वाली बात है कि फैमिली मैन के दूसरे सीजन को 4 जून को रिलीज किया गया था। कई महीनों के विलंब के बाद इस सीजन को आखिरकार रिलीज किया गया, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया गया। दूसरे सीजन का जिस तरह से अ्ंत हुआ उसके बाद तीसरे सीजन की आहट दे दी गई है। लेकिन एक्टर प्रियमणि, राज और डीके के अनुसार पहले हम नई सीजन पर काम को पूरा करेंगे जिसमे शाहिद कपूर भी हैं।












Click it and Unblock the Notifications