रूस-यूक्रेन संकट: यूक्रेन में भारतीय दूतावास के अधिकारियों के परिवारों को भारत वापस जाने के लिए कहा गया

रूस और यूक्रेन के बीच कभी भी युद्ध की आशंका को देखते हुए यूक्रेन की राजधानी कीव में स्थित भारतीय दूतावास के अधिकारियों के परिवारों को भारत वापस जाने के लिए कहा गया है।

नई दिल्ली, 20 फरवरी। रूस और यूक्रेन के बीच कभी भी युद्ध की आशंका को देखते हुए यूक्रेन की राजधानी कीव में स्थित भारतीय दूतावास के अधिकारियों के परिवारों को भारत वापस जाने के लिए कहा गया है। सूत्रों के हवाले से ऐसी खबर है।

Indian Embassy

इससे पहले यूक्रेन स्थित भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारयीयों के लिए एडवाइजरी जारी कर यूक्रेन छोड़ने की सलाह दी थी। दूतावास की ओर से कहा गया था कि भारतीय छात्रों को यहा से ले जाने के लिए कॉमर्शियल और चार्टर फ्लाइट्स उपलब्ध हो सकती हैं। छात्र चार्टर्ड फ्लाइट के अपने कॉन्ट्रैक्टर के लगातार संपर्क में रहें। इसके अलावा दूतावास ने कहा था कि छात्र फेसबुक, ट्विटर के जरिए लगातार अपडेट लेते रहें।

यह भी पढ़ें: आमिर खान को सलमान ने दिया झटका, लाल सिंह चड्ढा में कैमियो करने से आखिरी टाइम में किया मना

यूक्रेन में फंसे हुए हैं 18 हजार भारतीय छात्र
बता दें कि यूक्रेन में करीब 18 हजार भारतीय छात्र फंसे हुए हैं। इनमें ज्यातर छात्र मेडिकल फील्ड के हैं। इन छात्रों ने भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई है। इसी बीच अपने नागरिकों को जल्द से जल्द यूक्रेन से निकालने के लिए भारत ने भारत और यूक्रेन के बीच उड़ानों पर लगी पाबंदी को हटा दिया है।

विदेश मंत्रालय ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

यूक्रेन में फंसे नागरिकों के लिए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने एक हेल्पलाइन नंबर जारी किय है। यदि यूक्रेन में फंसे किसी नागरिक या उनके परिवार को कोई मदद चाहिए तो वे हेल्पलाइन नंबर 011-23012113, 011-23014104 और 011-23017905 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा टोल फ्री नंबर 1800118797 पर भी कॉल किया जा सकता है. इसके साथ ही एक फैक्स नंबर 011-23088124 और ईमेल आईडी [email protected] भी भारतीय विदेश मंत्रालय से जानकारी ली जा सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+