Air India Bomb Threat: मुंबई एअर इंडिया की फ्लाइम में झूठी थी बम की धमकी, तलाशी में नहीं मिला विस्फोटक
Air India Bomb Threat: एअर इंडिया की मुंबई से तिरूवनंतपुरम जा रही एक फ्लाइ में बम होने की धमकी मिलने के बाद हड़कंम मच गया। आनन-फानन में तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर पूरी तरह से इमरजेंसी लगा दिया गई। हालांकि, बाद में पुलिस ने पुष्टि की कि यह एक केवल एक अफवाह थी।
पीटीआई की खबर के मुताबिक, एअर इंडिया की मुंबई से तिरूवनंतपुरम जा रही एक फ्लाइ के वॉशरूम में बम की धमकी भरा संदेश मिला था। यह संदेश सुबह करीब 7:30 बजे के आसपास पायलट को मिला था, जब वो वॉशरूम गए थे। वॉशरू में उन्हें एक टिशू पेपर मिला, जिसपर बम की धमकी लिखी हुई थी।

जैसे ही विमान तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे के पास पहुंचा, पायलट ने बम की धमकी की सूचना दी। जिसके बाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित कर दी गई। उन्होंने कहा कि विमान में 135 यात्री सवार थे। खबर के मुताबक, विमान ने सुबह करीब 8 बजे सभी 135 यात्रियों को सुरक्षित उतरा दिया।
एअर इंडिया की फ्लाइट एयरपोर्ट पर उतरी और उसे एक आइसोलेशन बे में ले जाया गया। सुबह 8:44 बजे यात्रियों को बाहर निकाल लिया गया और बम निरोधक दस्ते सहित सुरक्षा एजेंसियों ने विमान में किसी भी विस्फोटक उपकरण की जांच की। इस दौरान यात्री अपने सामान के लिए एयरपोर्ट पर इंतजार करते रहे।
एयर इंडिया ने इस घटना के बारे में एक बयान जारी किया। एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा, 'मुंबई से तिरुवनंतपुरम के लिए उड़ान भरने के दौरान AI 657 में एक विशेष सुरक्षा अलर्ट का पता चला था। चालक दल ने यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी निर्धारित समय पर सुरक्षित उतार दिया।
प्रवक्ता ने कहा कि सभी यात्री और चालक दल सुरक्षित रूप से उतर गए और एयर इंडिया यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा को प्राथमिकता देता है। दोपहर 12:10 बजे के आसपास एयरपोर्ट पर आपातकालीन स्थिति हटा ली गई और सभी यात्रियों को दोपहर 12:45 बजे तक जाने की अनुमति दे दी गई।
पुलिस ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि फर्जी संदेश देने के लिए कौन जिम्मेदार है। हवाई अड्डे के सूत्रों ने पुष्टि की कि सुरक्षा कर्मियों द्वारा गहन तलाशी के बाद विमान में कोई विस्फोटक नहीं मिला। त्वरित कार्रवाई से यह सुनिश्चित हुआ कि यात्रियों में किसी तरह की कोई हानि या घबराहट पैदा किए बिना सभी आवश्यक सावधानियां बरती गईं।












Click it and Unblock the Notifications