TMC सांसदों के बीजेपी में आने के दावे को सौगत रॉय ने किया खारिज, बताया BJP के फेक न्यूज अभियान का हिस्सा
कोलकाता। अगले साल के शुरूआत में पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने है। इसे लेकर प्रदेश में राजनीतिक घमासान मचा हुआ है। नेताओं के पार्टियां बदलने की सगबुगाहट भी होने लगी है। इसी बीच बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह ने दावा किया है कि तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद सौगत रॉय समेत पांच सांसद, किसी भी वक्त बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। अजुर्न के इस दावे को सौगत रॉय ने सिरे से खारिज कर दिया है।
Recommended Video

सौगत रॉय ने कहा है कि यह बीजेपी के फेक न्यूज अभियान का एक हिस्सा है। उन्होंने आगे कहा कि यह अमित मालवीय का एक तरीका है कि झूठी खबर फैलाकर पार्टियों में फूट डाली जाए। आपको बता दें कि अमित मालवीय भारतीय जनता पार्टी की आईटी सेल के प्रमुख हैं।
वो यूपी के आगरा के रहने वाले हैं। आगरा के ही दयालबाग एजुकेशनल इंस्टिट्यूट से बैचलर इन बिजनेस मैनेजमेंट (बीबीएम) की पढ़ाई की है। शुरू में उन्होंने आईसीआईसीआई बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर काम किया। फिर 2001 में वह कैलोन में बिजनेस एनालिस्ट बन गए। इसके बाद साल 2003 में वह एचएसबीसी बैंक में सीनियर वाइस प्रेसीडेंट बन गए।












Click it and Unblock the Notifications