सावधान: फेसबुक का किया फेक लाइक तो होगी जेल
नयी दिल्ली। सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक का क्रेज युवाओं पर बेताहाशा तौर पर छाया हुआ है। लोगों के पोस्ट, फोटे को लाइक करना, कॉमेंट करना इनका मुख्य फोकस बन गया है।

लोग फेसबुक को बिजनेस का जरिया भी बना चुके है, लेकिन ऐसा करने वाले लोगों के लिए यह चौंकाने वाली खबर है। दरअसल अब फेसबुक पर अपनी किसी पोस्ट पर फेक लाइक करवाना लोगों को बहुत भारी पड़ सकता है। एक फेक लाइक के चक्कर में आपको कोर्ट के चक्कर काटने पड़ सकते है। इतना ही नहीं बल्कि अगर इसमें दोषी पाया गया तो जेल भी हो सकती है।
फेसबुक ने ऐलान किया है कि उसने फेक लाइक करने वालों को पहचानना शुरू कर दिया है। फेसबुक पर फेक लाइक करवाकर लोगों ने इसे अपना पेशा बना लिया है।लेकिन अब इनलोगों को कंट्रोल करने के लिए फेसबुक टीम ने काम शुरु कर दिया है। फेसबुक ने कहा है कि बिजनेस के तौर पर फेसबुक को यूज करते हुए "फेक लाइक" करवाने वालों के खिलाफ वह कोर्ट में भी जाएगी। जिसके बाद दोषी पाए जाने पर आरोपी को जेल भी जाना पड़ सकता है।












Click it and Unblock the Notifications