देश के कई राज्यों में आज भारी बारिश की आशंका, हिमाचल में Yelllow Alert

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि अगले 3-4 दिनों के दौरान रायलसीमा, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में भारी से भारी बारिश की आशंका है और इसलिए मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए अलर्ट जारी किया है, आईएमडी ने कहा है कि कई जगहों में बिजली गिरने की आशंका है, इस वजह से उसने लोगों को अलर्ट रहने के लिए कहा है, इसके अलावा पश्चिमी मध्य प्रदेश, सिक्किम और उत्तरी कोंकण में भी भारी बारिश के आसार हैं, जबकि महाराष्ट्र, असम, मेघालय, नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा, तमिलनाडु और पुड्डुचेरी में भी तेज बारिश संभव है।

Recommended Video

    Odisha Flood: Odisha में हालात गंभीर, रेस्क्यू टीम ने 115 लोगों सुरक्षित निकाला | वनइंडिया हिदी
    राज्य के 5 जिलों में हल्की बारिश हो सकती है

    राज्य के 5 जिलों में हल्की बारिश हो सकती है

    तो वहीं उत्तराखंड में तेज बारिश का सिलसिला थमता नजर आ रहा है, हालांकि मौसम विभाग ने कहा है कि राज्य के 5 जिलों में हल्की बारिश हो सकती है, ये पांच जिले हैं- देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और पिथौरागढ़।

    राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी

    राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी

    जबकि राजस्थान में मौसम विभाग ने आने वाले चौबीस घंटे में राज्य में कई जगह भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, बीते चौबीस घंटे में लगभग पूरे राज्य में बारिश हुई और कुछ जगहों पर भारी बारिश दर्ज की गयी है तो वहीं विभाग ने सिरोही, राजसमंद, उदयपुर, जैसलमेर, जोधपुर, बाड़मेर, बीकानेर, जालोर, जैसलमेर व जोधपुर जिले में भारी बारिश की आशंका है।

     हिमाचल में Yelllow Alert

    हिमाचल में Yelllow Alert

    जबकि हिमाचल प्रदेश में दो से चार सितंबर तक प्रदेशभर में येलो अलर्ट जारी किया गया है। सात सितंबर तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। मंगलवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा।

    दिल्ली में बरसेंगे बादल

    दिल्ली में बरसेंगे बादल

    तो वहीं दिल्ली में अगले छह दिन तक हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है, जबकि कर्नाटक के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है और इसलिए यहां उडुपी, दक्षिण कर्नाटक में भी अलर्ट जारी है तो वहीं यूपी के कई इलाकों में अगले तीन दिन भारी बारिश के आसार है, जिसके लिए यहां पर orange अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के मुताबिक आज लेकर कल के बीच अंबेडकर नगर, अयोध्या, आजमगढ़, बहराइच, बलिया, बाराबंकी, बस्ती, देवरिया, फर्रुखाबाद, गोंडा, गोरखपुर, कासगंज, लखीमपुर खीरी, कुशीनगर, मऊ, संतकबीर नगर, शाहजहांपुर, श्रावस्ती और सीतापुर में जमकर बादल बरस सकते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+