दिल्ली समेत उत्तर भारत में ठंड जोरों पर, कई फ्लाइट्स और ट्रेनें लेट

नई दिल्ली। देशभर में ठंड से लोगों का बुरा हाल है। उधर उत्तर भारत का भी वही हाल है। सर्द हवाओं ने बुधवार को दिल्ली को अपनी चपेट में ले लिया। इसका सीधा असर गुरुवार सुबह में देखने को मिला। गुरुवार सुबह राजधानी का तापमान 7 डिग्री तक पहुंच गया था। इसके अलावा बुधवार को न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री दर्ज किया गया। दिल्ली में सुबह घना कोहरा छोया रहा। मौसम विभाग के एक अधिकारी के अनुासार दिन में अधिकतम तापमान भी गिरावट के साथ 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के कारण ज्यादा धूप नहीं दिखाई पड़ेगी।

extreme cold in delhi made the trains and flights late

मौसम विभाग के अधिकारी ने कहा कि उत्तर पश्चिम से आ रही हवाएं दिल्ली में सामान्य से अधिक ठंड बना रही हैं। उन्होंने कहा कि ठंड और सर्दी का असर दो तीन दिनों तक बना रहेगा। इसके बाद से धीरे धीरे पारा चढना शुरू होगा। बता दें कि कोहरे के चलते कुल 11 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

अभी ओडिशा के पूरी और बिहार के गया से चलने वाली ट्रेनें भी 5 घंटे लेट हैं। तेज हवाओं के चलते दिल्ली में हाड़ कंपा देने वाली ठंड है। राजधानी के अलावा पंजाब और हरियाणा के अधिकतक इलाकों में ठंड का कहर जारी है। इसके साथ ही 2.4 डिग्री टेंपिरेचर के साथ सूबे का सबसे ठंडा शहर करनाल है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में ठंड से 96 बेघरों की मौत का दावा, कोहरे के चलते 11 ट्रेनें लेट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+