इजरायली दूतावास के पास धमाका, CCTV में दिखे 2 संदिग्ध, NIA भी जांच में जुटी

Israeli Embassy Blast: इजराइल दूतावास के पास मंगलवार को धमाका हुआ है, जिसके बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मौके से लिए नमूनों को जांच के लिए FSL भेजा है, तो वहीं NIA भी तमाम पहलुओं की जांच कर रही है।

Israeli Embassy Blast:

तो वहीं पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मौके से एक लेटर भी मिला है जो कि इजरायली राजदूत को काफी गुस्से में लिखा गया है।

इस लेटर में इजरायल पर काफी गुस्सा जाहिर किया गया है और लिखा है कि पत्र में 'जिहाद जारी रहेगा' लिखा गया है और 'अल्लाह हू अकबर' के एक ग्रुप का जिक्र है।

इजरायल-हमास युद्द में अब तक 21,000 लोग मारे गए

पत्र में हमास पर इजरायल की ओर से हो रहे हमले पर गुस्सा जाहिर किया गया है। आपको बता दें कि इजरायल-हमास युद्द में अब तक 21,000 लोग मारे गए हैं।

लेटर को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया

फिलहाल पुलिस ने लेटर को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। मालूम हो कि इजराइल दूतावास के पास धमाका मंगलवार शाम पांच बजकर 45 मिनट पर हुआ। फिलहाल धमाके में किसी तरह का कोई नकुसान नहीं हुआ है।

धमाके का मकसद शायद भय पैदा करना

पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक तौर पर अभी ये कही जा सकता है धमाके का मकसद शायद भय पैदा करना और धमकाना है, फिलहाल अभी हम कुछ कह नहीं रहे है, जल्द ही जांच में सब सामने आएगा और जो लोग इसमें लिप्त पाए जाएंगे उन्हें अरेस्ट किया जाएगा। हमे CCTV कैमरे में कुछ संदिग्ध भी दिखे हैं।

जले हुए विस्फोटक का भी निशान नहीं मिला

फिलहाल घटनास्थल पर जले हुए विस्फोटक का भी निशान नहीं मिला है तो वहीं इजरायली विदेश मंत्रालय ने बयान जारी करके कहा है कि हम दिल्ली पुलिस और सभी जांच एजेंसियों के साथ संपर्क में हैं, हम पूरी तरह से जांच में सहयोग कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+