विशेषज्ञों ने लॉकडाउन में छूट के लिए अमेरिका को चेताया, वायरस के दोबारा लौटने की चेतावनी दी
नई दिल्ली। यूरोप और अमेरिका में कोरोनोवायरस के खिलाफ लड़ाई में लॉकडाउन में बरती गई ढिलाई पर चिंता जताते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कहा है कि मौत और संक्रमण के फिर से वापस लौटने (सेकेंड वेब) के बाद सरकारों को अपने कदमों को वापस पीछे खींचने पड़ सकते हैं।

कोलंबिया विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर इंफेक्शन एंड इम्युनिटी के डॉ इयान लिपकिन ने कहा, ऐसा करके हम पीछे हटने की प्रक्रिया को भी जोखिम में डालेंगे, जो ज्यादा असहनीय होगा।

गौरतलब है जर्मन अधिकारियों ने अभी से ही संक्रमण के दूसरे वेब की संभावनाओं के बीच योजनाएं तैयार करनी शुरू कर दी है। इटली में विशेषज्ञों ने नए पीड़ितों की पहचान और उनके संपर्कों का पता लगाने के प्रयास तेज किए हैं। और फ्रांस जहां अभी तक लॉकडाउन प्रतिबंधों में कमी नहीं की गई है, वह भी वायरस के सेकेंड वेब को लेकर पहले ही काम शुरू कर चुका है।

फ्रांस के पाश्चर इंस्टीट्यूट में वायरस यूनिट के प्रमुख ओलिवियर श्वार्ट्ज ने कहा वायरस के सेकेंड वेब का आना तय है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि सेकेंड वेब में समस्या कितनी बड़ी होगी। यह छोटा होगा या बड़ा होगा, इस बारे में अभी से कुछ कहना जल्दबाजी होगी।

अमेरिका में लगभग आधे राज्यों ने अपनी अर्थव्यवस्थाओं को फिर से शुरू करने के लिए शटडाउन में छूट दी हैं।सेलफोन डेटा दिखाते हैं कि लोग बेचैन हैं और तेजी से अपना घर छोड़ रहे हैं, जिससे वहां के सार्वजनिक स्वास्थ्य अधिकारी चिंतित हैं।

बड़ी बात यह है कि कई राज्यों ने ठोस परीक्षण का इंतजाम नहीं किया है, जबकि विशेषज्ञों का मानना है कि नए प्रकोपों का पता लगाने के लिए यह अति आवश्यक है। कई राज्यों के गवर्नर ने अर्थव्यवस्था को दोबारा खोलने के लिए ट्रम्प प्रशासन के दिशानिर्देशों का भी पालन नहीं किया और लॉकडाउन में छूट दे दी।

वाशिंगटन में कैसर फैमिली फाउंडेशन की वैश्विक स्वास्थ्य नीति के एसोसिएट डायरेक्टर जोश मयहूद ने कहा, 'अगर हम उचित सार्वजनिक स्वास्थ्य सुरक्षा उपायों के बिना लॉकडाउन उपायों में छूट देते हैं, तो देश में कई और मामले ही नहीं, बल्कि कई और मौतों की उम्मीद कर सकते हैं।

उल्लेखनीय है अमेरिकी के आयोवा और मिसौरी जैसे स्थानों में लगातार मामले बढ़ रहे हैं, जहां के गवर्नर ने अर्थव्यवस्था को खोलना शुरू कर दिया था जबकि नए संक्रमणों ने जॉर्जिया, टेनेसी और टेक्सास को हिलाकर रख दिया है।

अमेरिका में बार, स्पोर्ट्स इवेंट, थियेटर को खोलना अधिक चिंताजनक है
डॉ लिपकिन ने कहा कि वह बार और स्पोर्ट्स इवेंट, थियेटर जैसे बड़े समारोहों को दोबारा खोलने को लेकर अधिक चिंतित हैं, जहां लोगों की एक साथ भीड़ जुटती है और लोग सोशल डिस्टेंसिंग को बरकरार नहीं रख पाते हैं।

अभी तक अमेरिका में एग्रेशिब कांटैक्ट ट्रेसिंग नहीं शुरू हो सका है
लिपिकन ने कहा कि अमेरिकी में महामारी के प्रकोप को रोकने के लिए सैंकड़ों और हजारों स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की जरूरत होगी, जो एग्रेशिव कांटैक्ट ट्रेसिंग से लैस हों, लेकिन अफसोस कि अभी तक अमेरिका में ऐसा नहीं हो सका है।

दुनिया भर में वायरस ने 36 लाख से अधिक लोगों को संक्रमित किया है
अभी तक दुनिया भर में वायरस ने 36 लाख से अधिक लोगों को संक्रमित किया है और जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के आंकड़ों के अनुसार एक करीब ढाई लाख से अधिक लोगों को मार चुका है।

अमेरिका में अब तक 70,000 से अधिक मौत की पुष्टि हो चुकी है
अमेरिका में अब तक 70,000 से अधिक मौतें और 12 लाख लोगों वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है। जबकि यूरोप में महामारी अभी तक करीब 140,000 से अधिक लोगों की जान ले चुकी है हैं।
-
US Iran Talks : ईरान-अमेरिका जंग पर ब्रेक ? पहला राउंड फेल होने के बाद 16 अप्रैल को होगी आर-पार की बात -
Trump Iran Nuclear Weapon: 'ईरान नहीं बनेगा न्यूक्लियर पावर' ट्रंप के बयान से बढ़ा तनाव,मिडिल ईस्ट जंग पर असर -
Trump Pope Leo Conflict: वेटिकन पर ट्रंप का वार! पोप लियो पर हमले की AI फोटो ने भड़काया विवाद, क्या है मामला? -
Crude Oil Price Hike: हॉर्मुज पर ट्रंप की घेराबंदी से कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल,भारत में क्या है रेट? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान












Click it and Unblock the Notifications