अपने मंत्रियों की तरह खर्चीले नहीं है पीएम मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में मंत्री महंगे फर्नीचर और डस्टबिन को प्राथमिकता देते हैं लेकिन खुद मोदी पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देते हैं।

मोदी के कार्यालय में एयर कंडिशनिंग सिस्टम तब बदला गया जब उसका जीवन काल पूरा हो गया। उनके निजी चेंबर में सिर्फ एक बदलाव देखने को मिला। वो है ट्यूबलाइट्स की जगह एलईडी लाइट्स का लग जाना।
अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई सूचना में यह बात सामने आई है कि मई 2014 से लेकर अब तक पीएम मोदी के कार्यालय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सिवाय एयरकंडिशनिंग सिस्टम और ट्यूबलाइट की जगह एलईडी लाइट लगाए जाने के।
इस आधार पर वर्गीकृत होते हैं खर्चे
केंद्रीय लोक निर्माण विभाग ने कहा कि सभी खर्चे वित्त मंत्रालय के कंट्रोलर ऑफ एकाउंट्स के निर्देशों के अनुसार किए गए हैं।
नियमों के मुताबिक सरकार के खर्चे सामान,बिल्डिंग या कमरे के आधार पर नहीं बल्कि उनके छोटे या बड़े होने, पर वर्गीकृत किए जाते हैं। इसलिए यह संभव नहीं है कि बिल्डिंग के आधार पर खर्चों का ब्योरा दिया जा सके।












Click it and Unblock the Notifications