Exit Poll Result 2024: इकलौता एग्जिट पोल जिसने NDA को नहीं दिया बहुमत, किसे दी कितनी सीटें? जानिए
Exit Poll Result 2024: लोकसभा चुनाव के सातों चरण का मतदान होने के बाद चार जून को सभी 543 सीटों मतगणना की जाएगी। अधिकतर एक्जिट पोल ने एक फिर एनडीए सरकार बनने के संकेत दिए हैं। इस बीच अग्नि न्यूज सर्विसेज एक इकलौता सर्वे है, जिसने एनडीए को बहुमत नहीं दिया है। इस सर्वे के मुताबिक एनडीए से अधिक सीटें आईएनडीआईए को मिल रही हैं।
अग्नि न्यूज सर्वे के मुताबिक इस बार लोकसभा चुनाव में एनडीए को 242, आईएनडीआईए को 264 सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि अन्य दलों को 37 सीटें मिलेंगी। इस सर्वे के मुताबिक एडीए के बजाय आईएनडीआईए की सरकार बनती दिख रही है। हालांकि अधिकतर सर्वे के मुताबिक एक बार फिर एनडीए की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है।

वहीं News24-टुडेज चाणक्य ने NDA के लिए 400 सीटों का प्रीडिक्शन दिया है। इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया ने भी NDA के लिए 400 पार का प्रीडिक्शन दिया है। विपक्षी दलों के INDIA अलायंस को 125 से 150 सीटें मिल सकती हैं। एनडीटीवी के Poll of Exit Poll 2024 के मुताबिक, NDA को ओवरऑल 358 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस की लीडरशिप वाले INDIA अलायंस को 148 सीटों का अनुमान है। जबकि अन्य को 37 सीटें मिलती दिख रही हैं।
वहीं News24-टुडेज चाणक्य ने NDA के लिए 400 सीटों का प्रीडिक्शन दिया है. इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया ने भी NDA के लिए 400 पार का प्रीडिक्शन दिया है। विपक्षी दलों के INDIA अलायंस को 125 से 150 सीटें मिल सकती हैं। NDTV ने तमाम एग्जिट पोल के नतीजों का कंपाइल एनालिसिस किया है। एनडीटीवी के Poll of Exit Poll 2024 के मुताबिक, NDA को ओवरऑल 358 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस की लीडरशिप वाले INDIA अलायंस को 148 सीटों का अनुमान है। जबकि अन्य को 37 सीटें मिलती दिख रही हैं। न्यूज 24 टुडेज चाणक्य के मुताबिक, NDA को 400 सीटें मिलती दिख रही हैं। INDIA को 107 सीटें और अन्य के खाते में 36 सीटें जाएंगी। जबकि इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में भी NDA को 400 पार मिलता दिखाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications