Bengal Exit Poll: युसूफ पठान की हार या जीत? एक्जिट पोल के अनुमान ने चौंकाया
Bengal Exit Poll 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर युसूफ पठान ने भी हाथ आजमाया है। युसूफ पठान ने ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा है। आज सातवें और अंतिम चरण का चुनाव समाप्त होने के बाद आए एक्जिट पोल ने चौंकाया है।
बंगाल की 42 सीटों के एक्जिट पोल देखने पर बीजीपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आ रही है। इंडिया टीवी-सीएनएक्स के एक्जिट पोल में बीजेपी को 22 से लेकर 26 सीटें मिलती दिखाई देती हैं। दूसरे नम्बर पर टीएमसी है, ममता बनर्जी की सीटें कम होती दिखी हैं।

ममता बनर्जी की टीएमसी पार्टी को 14 से लेकर 18 सीटें मिल रही हैं और कांग्रेस को 1 से 2 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस की सीटों में ही टीएमसी के उम्मीदवार और पूर्व भारतीय क्रिकेटर युसूफ पठान का भाग्य छुपा हुआ है। वह बहरामपुर से मैदान में थे।
बहरामपुर से कांग्रेस पार्टी के सांसद अधीर रंजन चौधरी मैदान में हैं। उनके खिलाफ युसूफ पठान खड़े हुए हैं। अधीर रंजन की इस सीट पर पकड़ मजबूत है। मुस्लिम मतदाताओं को अपने पक्ष में करते हुए सीट निकालने का प्लान बनाकर ममता बनर्जी ने युसूफ पठान को मैदान में उतारा था।
अगर एक्जिट पोल के नतीजे सही साबित हुए और कांग्रेस को बंगाल में दो सीटें मिलती है, तो यूसफ पठान का पत्ता कट सकता है। लोकसभा चुनाव 2019 में अधीर रंजन चौधरी और अबू हासिम खान चौधरी कांग्रेस से जीतकर लोकसभा पहुंचे थे। अबू हासिम खान मालदा दक्षिण से सांसद बने थे। इस बार मालदा दक्षिण से कांग्रेस का टिकट ईशा खान को मिला था।
अगर कांग्रेस अपनी दोनों सीटें रिटेन करने में सफल रहती है, तो यूसफ पठान और ममता बनर्जी दोनों को एक बड़ा झटका लगेगा। पठान की हार होती है, तो व्यक्तिगत तौर पर उनके लिए अच्छा नहीं होगा क्योंकि वह गुजरात से बंगाल चुनाव लड़ने के लिए गए थे।












Click it and Unblock the Notifications