Exit Poll 2019: उमर अब्दुल्ला बोले-हर एग्जिट पोल गलत नहीं हो सकता

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के मतदान के बाद रविवार को जारी किए गए ज्यादातर सभी पोल्स में एनडीए सरकार बनने के दावे पर उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि हर एग्जिट पोल गलत नहीं हो सकता। जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने एक ट्वीट कर कहा, हर एग्जिट पोल गलत नहीं हो सकता! वक्तआ गया है कि टीवी को बंद और सोशल मीडिया से लॉग आउट करके 23 मई का इंतजार किया जाए। देखते हैं क्या दुनिया उस दिन भी अपनी धुरी पर घूम रही होगी।

Exit Poll 2019: उमर अब्दुल्ला बोले-हर एग्जिट पोल गलत नहीं हो सकता

रविवार शाम को मतदान खत्म होने के बाद टीवी चैनलों ने एग्जिट पोल जारी किए। टाइम्स नाउ-VMR, सी वोटर, जन की बात, एबीपी, इंडिया टुडे, न्यूज नेशन ज्यादातर ने या तो एनडीए के आसानी से सरकार बना लेने की बात कही है या फिर बहुमत के करीब ही रहने के दावा किया है। कई एग्जिट पोल में एनडीए के 300 से ज्यादा सीटें हासिल करने की बात कही गई है।

देश में 17वीं लोकसभा के लिए हुए आम चुनाव में सात चरण में वोटिंग हुई है। पहले चरण में 11 अप्रैल को 20 राज्यों की 91 सीटों पर वोटिंग हुई, दूसरे चरण में 18 अप्रैल को 13 राज्यों की 97 सीटों पर, तीसरे चरण में 23 अप्रैल को 14 राज्यों की 115 सीटों पर, चौथे चरण में 29 अप्रैल को 9 राज्यों की 71 सीटों पर, पांचवें चरण में 6 मई को 7 राज्यों की 51 सीटों पर, छठे चरण में 12 मई को 7 राज्यों की 59 सीटों पर वोटिंग हो चुकी है। वहीं सातवें और आखिरी फेज में 19 मई को 59 सीटों पर वोटिंग हुई। नतीजे 23 मई को आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+