निकलेगा सबसे बड़ा खजाना, नहीं तो सबसे बड़ी इनसल्ट

देखें आज दिन भर क्या हुआ ?
पुलिस ने किया बल प्रयोग- सोने के लिए की जा रही खुदाई से आस पास के लोग इतने उत्साहित हैं कि वहां भीड़ हटाने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा।
उमा भारती- उमा भारती ने कहा कि किसी के सपने के आधार पर नहीं बल्कि आधुनिक तरह से जांच के बाद वहां खुदाई का काम शुरू किया गया। पुरातत्व विभाग आधुनिक तरह से वहां जांच की और पाया कि जमीन में मेटल के रूप में कुछ है।
सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हुई पीआईएल- इस समय पूरे देश का ध्यान इस घटना ने खींचा है। सुप्रीम कोर्ट में इसी विषय पर एक पीआईएल दायर की गई हैं कि खुदाई का काम सेना की देख रेख में हो।
सोना नहीं मिला तो सिर कटवा दूंगा- शोभन सरकार के शिष्य स्वामी ओम का कहना है कि मुझे विश्वास है कि सोना जरूर मिलेगा, अगर नहीं मिला तो मैं सिर कटवा दूंगा।
सपने से नहीं शक्ति से मिली जानकारी- शोभन सरकार के अनुयायियों और शिष्यों ने अब कहना शुरू कर दिया है कि बाबा को खजाने की जानकारी सपने से नहीं बल्कि दिव्य शक्ति से मिली है।
डौंडियाखेड़ा है कहां- यह स्थान उन्नाव जिले में स्थित बक्सर से दो किलोमीटर पहले हैं। खजाने वाला किला गंगा नदी के समीप ही स्थित हैं।
किसका है किला- जानकारों का कहना है कि यह किला राजा राव राम बक्श का है, वह अंग्रेजों से युद्ध में हार गये थे। जिसके बाद अंग्रेजों ने उनके किले को ध्वस्त कर दिया और खजाना भी इसी में दबकर रह गया।
मेला लग गया- मंदिर परिसर के पास भीड़ इकट्ठा होने और मीडिया का जमावड़ा होने से वहां चाय और समोसे की दुकानें भी लग गयी हैं।
28000 टन सोना- सोना होने की भविष्य वाणी करने वाले संत शोभन सरकार ने तीन और जगह पर सोना होने का दावा किया है। उन्होने इस संबंध में भारत सरकार और रिजर्व बैंक को भी पत्र लिखा है। उनका कहना है कि इन तीनों जगहों पर कुल मिलाकर 28000 टन सोना हो सकता है।
यूएस मीडिया- जमीन के अंदर सोना होने की संभावना होने की खबर पर विदेशी मीडिया भी देश में आ गया है।
1:50 बजे। भीड़ को देखते हुए यूपी सरकार ने डौंडिया खेड़ा में धारा 144 लगा दी है। यानी एक जगह पर चार से ज्यादा लोग खड़े नहीं हो सकते हैं।
1:45 बजे। खुदाई की वीडियो रिकॉर्डिंग शुरू कर दी गई है। यह रिकॉर्डिंग खुदाई पूरी होने तक चलेगी।
दोपहर 1:40 बजे। साधु ने उन्हें कानपुर, बिठूर, फतेहपुर में भी खजाना होने की सूचना दी है।
दोपहर 1:30 बजे। एएसआई के अधिकारी ने मीडिया से कहा कि खुदाई का काम अगले एक महीने तक चलेगा। रडार मशीन के अनुसार जमीन के नीचे धातु होने की संभावना है, अब यह सोना है या और कोई धातु यह खुदाई के बाद ही पता चलेगा।
दोपहर एक बजे: संत शोभन सरकार के शिष्यों द्वारा हवन के तुरंत बाद खुदाई का काम शुरू किया गया। खुदाई के लिये पहला फाावड़ा जिलाधिकारी ने चलाया और दूसरा एएसआई के अधिकारी ने।
दोपहर 12 बजे: इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। चारों तरफ मीडिया का जमावड़ा है। किले व उसके आस-पास के इलाके को सील कर दिया गया है। किले के अंदर जाने की किसी को भी अनुमति नहीं है।
इससे पहले- मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के करीबी और डेयरी फेडरेशन के अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने साधु शोभन सरकार से मुलाकात की और दोनों ने करीब चालीस मिनट बंद कमरे में बातचीत की।
जिलाधिकारी उन्नाव- उन्नाव के जिला अधिकारी का कहना है कि खुदाई का काम महीनों चल सकता है।
भाजपा- भाजपा के कैप्टन अभिमन्यु ने कहा है कि सोना निकलने पर देश के विकास में इसका इस्तेमाल होना चाहिए।
अशोक सिंघल- विश्व हिन्दू परिषद के अध्यक्ष अशोक सिंघल ने कहा है कि एक संत के कहने पर खुदाई नहीं करवाई जानी चाहिए।
संत के शिष्य- अभी उन्नाव के डौंडिया खेड़ा में सोना की खुदाई का कार्यक्रम शुरू ही हुआ है कि संत शोभन सरकार के शिष्य ओम ने दावा किया है कि फतेहपुर जिले के आदमपुर गांव में रीवा नरेश के किले के पास 2500 टन सोना है।
नरेश अग्रवाल, नेता सपा- राज्य सरकार इस काम में पूरा सहयोग प्रदान कर रही है और सुरक्षा व्यवस्था भी राज्यसरकार की दी हुई है। लिहाजा जो सोना निकलेगा उस पर राज्य सरकार का हक होगा।












Click it and Unblock the Notifications