BSF का बर्खास्‍त जवान तेज बहादुर पीएम मादी के खिलाफ वाराणसी से लड़ेगा चुनाव, जानिए क्‍या है वजह

नई दिल्‍ली। सेना में जवानों को मिलने वाले खाने की गुणवत्ता पर सवाल उठाकर उसका वीडियो वायरल करने वाले बीएसएफ के बर्खास्त जवान तेज बहादुर यादव ने अब चुनावी मैदान में उतरने का फैसला किया है। अब वो वाराणसी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। हरियाणा के रेवाड़ी में तेज बहादुर यादव ने पत्रकारों से कहा, ''मैं वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लडूंगा।'' यादव ने कहा कि वह भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए चुनाव लड़ना चाहते है।

BSF का बर्खास्‍त जवान तेज बहादुर पीएम मादी के खिलाफ वाराणसी से लड़ेगा चुनाव, जानिए क्‍या है वजह

उन्होंने कहा, ''मैंने भ्रष्टाचार का मामला उठाया लेकिन मुझे बर्खास्त कर दिया गया। मेरा पहला उद्देश्य (सुरक्षा) बलों को मजबूत करना और भ्रष्टाचार खत्म करना होगा।'' गौरतलब है कि यादव ने 2017 में सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया था, जिसमें वह जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर पहाड़ी इलाके के बर्फीले स्थान पर सैनिकों को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता की शिकायत करता नजर आ रहा था।

इसके बाद उसे अनुशासनहीनता के आरोप में बर्खास्त कर दिया गया था। आपको बता दें कि पिछले साल तेज बहादुर का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि जवानों को सही खाना नहीं मिलता है और कई बार उन्हें भूखे पेट भी सोना पड़ता है। मामला गृह मंत्रालय तक पहुंचने पर गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने बीएसएफ से रिपोर्ट मांगी थी। तब तेज बहादुर ने कहा था, 'सरकार हमें हर चीज देते ही लेकिन आला अधिकारी सब बेचकर खा जाते हैं और हमें कुछ नहीं मिलता है। कई बार जवानों को भूखे पेट सोना प़ड़ता है..... मैं फिर कहता हूं कि भारत सरकार हमें सब कुछ मुहैया कराती है, स्टोर भरे पड़े हैं लेकिन सब बाजार चले जाता है इसकी जांच होनी चाहिए।'

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+