जीतन राम मांझी की बेटी पर बहू की हत्या का आरोप, FIR दर्ज
गया| बिहार चुनाव में बुरी तरह से परास्त होने वाले प्रदेश के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी के लिए आने वाले दिन मु्श्किल भरे हो सकते हैं क्योंकि उनकी पुत्री सुनैना देवी पर अपनी बहू सोनी की हत्या का आरोप लगा है।
चाह थी राजा बनने की लेकिन इज्जत बचाना भी हुआ मुश्किल

यह आरोप बहू के परिजनों ने लगाया है और उन्होंने सुनैना के खिलाफ डेल्हा थाने में इस मामले की एक प्राथमिकी दर्ज कराई है।
पुलिस ने मीडिया से जो कहा है वो निम्नलिखित है
- सुनैना के बेटे विक्की की शादी जहानाबाद के सुगांव निवासी रामदेव मांझी की बेटी सोनी के साथ मार्च 2008 में हुई थी।
- सोनी के घरवालों का कहना है कि उनकी बेटी से सुनैना देवी और परिवार वालों ने दो लाख की मांग की थी।
- जिसे पूरा ना कर पाने की वजह से उसकी सास सुनैना देवी, ससुर योगेन्द्र प्रसाद, पति विक्की कुमार, देवर गुड्ड कुमार और योगेन्द्र ने मार डाला।
जीतन राम मांझी के बेटी पर बहू की हत्या का आरोप
पुलिस मामले की जांच कर रही है, इस बारे में जीतन राम मांझी की तो कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है लेकिन हां उनकी पार्टी हम के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने कहा कि यह सब मांझी की पुत्री को फंसाने की साजिश है।












Click it and Unblock the Notifications