कालबेलिया डांसर गुलाबो सपेरा के फार्महाउस में चल रही थी रेव पार्टी, विदेशी लड़की गिरफ्तार

जयपुर। राजस्‍थान की राजधानी जयपुर से कुछ दूरी पर पुलिस ने ए‍क फॉर्म हाउस में चल रहे रेव पार्टी पर छापा मारकर 27 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आप सुनकर हैरान हो जाएंगे कि यह फार्म हाउस बिग बॉस प्रतिभागी रह चुकीं और प्रसिद्ध कालबेलिया नृत्‍यागंना गुलाबो सपेरा का है। जो लोग गिरफ्तार हुए हैं उनमें गुलाबो के बेटे भवानी सपेरा और फिनलैंड की एक युवती तारू आरियो शामिल हैं।

Ex-Bigg Boss contestant Gulabo Sapera in trouble for rave party

पुलिस ने मौके से अफीम, चरस और हेरोइन के अलावा भारी शराब भी बरामद की है। पुलिस ने सभी युवक-युवतियों पर नॉरकोटिक्‍स एक्‍ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। वहीं विदेशी युवती के बारे में दूतावास को सूचना दे दी गई है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को मुखबिर से रेव पार्टी की सूचना मिली थी। पुलिस ने देर रात नींदड़-जयरामपुरा रोड स्थित गुलाब फार्म हाऊस पर छापा मारा।

छापेमारी के वक्‍त नशे में चूर युवक युवतियां डीजे बजाकर डांस कर रहे थे। इनमें एक विदेशी युवती भी शामिल थी। कुछ युवतियों ने बेहद अश्‍लील कपड़े पहने थे। पुलिस पड़ताल में सामने आया कि युवकों की आपस में पहचान नहीं थी, लेकिन गुलाबो के बेटे भवानी के दोस्त ऋषि के जन्मदिन की पार्टी के नाम पर एक दूसरे के फोन पर युवक जुटते गए।

गिरफ्तार किए गये लोगों के नाम

भवानी सपेरा, तारू आरियो, हर्षित कौशिक, रिषी कौशिक, सुनील मोतियानी, आकाश रोचवानी, हर्ष पंवार, अभिमन्यु जाट, अक्षक स्थापक, चिराग मीणा, हर्ष शेखावत, विजय प्रकाश भसण, आलविन, पूर्वसिंह, राजेंद्र सैनी, मुकेश धानका, कदीर खान, आशीष भावन, प्रखर मिश्रा, श्रेय वर्मा, विशाल चंदानी, गौरव शर्मा, राज जांगिड़,जुबेर खान, हर्षमान जाट व सर्वोत्तम शर्मा। इन सबकी उम्र 19 से 33 साल के बीच है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+