पोर्न एक्‍ट्रेस मिया खलीफा ने लिया पति से तलाक, जानें शादी के दो साल बाद ही क्‍यों हुए अलग

मुंबई, 26 जुलाई। पूर्व पोर्न फिल्म एक्ट्रेस मिया खलीफा सोशल मीडिया पर एक जाना-पहचाना नाम हैं और दो साल पहले मिया ने रॉबर्ट सैंडबर्ग से शादी रचाई थी। जिसकी जानकारी उन्‍होंने सोशल मीडिया पर दी थी। जिसे सुनकर उनके फैंस काफी हैरान थे. लेकिन अब एक बार फिर मिया ने अपने पति रॉबर्ट सैंडबर्ग से तलाक लेकर अपने फैंस को चौंका दिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखकर दी। मिया खलीफा ने अपना दर्द बयां करते हुए अपने फैंस को ये भी बताया कि उन्होंने अपनी शादी को बचाने की काफी कोशिश की लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाई, जिसके चलते उन्हें यह फैसला लेना पड़ा।

मिया खलीफा ने बताई अलग होने की वजह

मिया खलीफा ने बताई अलग होने की वजह

मिया ने अपने इंस्टा पोस्ट में लिखा, 'यह हम पूरे विश्वास के साथ कह सकते हैं कि हमने अपनी शादी को बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन ऐसा नहीं हो सका। हालांकि, एक साल की थेरेपी और काफी कोशिशों के बाद हमें पता चला कि एक-दूसरे के प्रति हमारी फीलिंस खत्म हो गई हैं, जिसे बनाए रखने की हमने भी पूरी कोशिश की। हमने बिना किसी पछतावे के इस चैप्टर को बंद कर दिया है और अब दोनों एक नई शुरुआत करने जा रहे हैं। अलग हो गए लेकिन परिवार, दोस्तों और पालतू कुत्तों से प्यार से जुड़े रहेंगे।

खलीफा बोली...हमने इस शादी को बचाने की कोशिश नहीं की

खलीफा बोली...हमने इस शादी को बचाने की कोशिश नहीं की

मिया खलीफा ने आगे लिखा हमें खुशी है कि हमने सारे प्रयास कर लिए लेकिन इस शादी को नहीं बचा सके। हमें इस बात का अफ़सोस नहीं होगा कि हमने इस शादी को बचाने की कोशिश नहीं की। हम हमेशा एक-दूसरे को प्यार और सम्मान देंगे क्योंकि हम जानते हैं कि हमारा ब्रेकअप किसी हादसे की वजह से नहीं बल्कि हमारे बीच के अंतर की वजह से हुआ जिसे हम बदल नहीं सकते।

मिया खलीफा ने 2014 में पोर्न इंडस्ट्री में कदम रखा था

मिया खलीफा ने 2014 में पोर्न इंडस्ट्री में कदम रखा था

इसके बाद मिया खलीफा ने अलग होने की जानकारी देते हुए ट्वीट कर फैन्स से कहा कि, 'जब किसी का तलाक हो जाए तो आई एम सॉरी की जगह बधाई कहना सीखिए। मिया के इस फैसले से जहां कई लोग हैरान हैं वहीं कई लोग उनका समर्थन कर रहे हैं। मिया ने 2014 में पोर्न इंडस्ट्री में कदम रखा और साल 2016 में उन्होंने कहा कि 3 महीने बाद उन्होंने पोर्न इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था। इसके बाद उन्होंने मार्च 2019 में स्वीडिश शेफ रॉबर्ट सैंडबर्ग के साथ और दो महीने बाद जून 2019 में शादी के बंधन में बंधी।

https://www.filmibeat.com/photos/nidhhi-agerwal-62283.html?src=hi-oiएक्ट्रेस निधि अग्रवाल की HOT Pics हो रही इंटरनेट पर वायरल
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+