चुनाव अधिकारी के घर से बरामद वोटिंग मशीन
पालघर। हरियाणा और महाराष्ट्र में चुनाव प्रक्रिया खत्म हो चुकी है। दोनों ही प्रदेशों में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। लेकिन चुनाव के दौरान कई हिंसक गतिविधियां भी हुई। इन सब के बीच एक चुनाव अधिकारी के घर से चार रिजर्व वोटिंग मशीन का पाया जाना बड़े सवाल खड़ा करता है। पालघर में वसाई तहसीलदार ने आधी रात को जब जोनल चुनाव अधिकारी के घर छापा मारा तो उनके घर से चार वोटिंग मशीन जब्त की गयी।

तहसीलदार सुनील कोहली ने अपनी टीम के साथ जोनल अधिकारी अशोक मांडरे के घर पर उस समय छापा मारा जब उन्हें इस बात की सूचना मिली की वोटिंग मशीन पोलिंग बूथ के बजाए कहीं और ले जाए जा रहे है।
इस मौके पर पुलिस की भी एक टीम पहुंची जिससे की किसी विवाद को टाला जा सके। गौरतलब है कि यह मशीने जो जब्त की गयी उन्हें रिजर्व में रखा गया था जिससे कि आखिरी समय किसी भी तकनीक खराबी के चलते इन मशीनों का प्रयोग किया जा सके। हालांकि इस मशीन में किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं पायी गयी थी। पुलिस ने मांडरे के खिलाफ धारा 134 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। और मामले की जांच चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications