रेलवे की टाइमटेबल में शामिल होंगी 30 नई ट्रेनें, पटरी पर दौड़ेगी हमसफर
नई दिल्ली। ये खबर आपके काम की है। काम की इसलिए क्योंकि त्यौहारों का मौसम शुरू होती ही इस बार आपको टिकटों की मारामारी से नहीं गुजरना होगा। रेलवे ने इसबार दीवाली-छठ पर होने वाली यात्रियों की भीड़ से निपटने के लिए बड़ी तैयारी कर ली है। अब ट्रेन में गुम हो जाए सामान तो न लें टेंशन, क्योंकि रेलवे करेगी भरपाई

लिस्ट में कौन-कौन सी ट्रेनें
दरअसल रेलवे ने अपने टाइम टेबल में 30 नई ट्रेनों को शामिल करने का फैसला किया है। 1 अक्टूबर से लागू होने वाले नए टाइम टेबल में ये 30 नई ट्रेनें शामिल हो जाएंगी। इस ट्रेनों में 10 हमसफर, 7 अंत्योदय और 3-3 उदय और तेजस एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल है। आप रेलवे की नई टाइम टेबल और नई ट्रेनों के बारे में कोई भी जानकारी हासिल करने के लिए 139 नबंर डायल कर सकते हैं। इस नबंर पर आपको नई ट्रेनों और स्पेशल ट्रेनवों से जुड़ी हर जानकारी मिल जाएगी। अब IRCTC के अलावा यहां से बुक करवा सकेंगे अपना रेल टिकट
किन-किन रुटों पर मिलेगी सुविधा
रेलवे की इन नई ट्रेनों की सुविधा कई रुटों पर मिलेगी। जहां हमसफर ट्रेनें आनंद विहार से गोरखपुर रुट पर चलेगी तो वहीं तेजस एक्सप्रेस नई दिल्ली-चंडीगढ़ रुट पर चलेगी। जबकि अंत्योदय एक्सप्रेस हावड़ा-एर्नाकुलम रुट पर चलेगी।
रेल मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक नए टाइम टेबल को यात्रियों के अनुकूल बनाने का प्रयास किया गया है, जिसकी वजह से इसे लागू करने में एक महीने का विलंब भी हुआ है। इस टाइम टेबल में यात्रियों के लिए कई जानकारियां होगी। रेलवे के मुताबिक दुर्गा पूजा के दौरान राजधानी से देश के विभिन्न हिस्सों के बीच विशेष पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। पूजा पर होने वाले भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 21 नई स्पेशल ट्रेनें चलाई है।












Click it and Unblock the Notifications