पेरासिटामोल का हर दिन इस्तेमाल हो सकता है घातक, ब्लड प्रेशर बढ़ने और हार्ट अटैक आने का खतरा: शोध
पेसासिटामोल का दैनिक उपयोग आपकी जिंदगी के लिए खतरनाक हो सकता है। एक अध्ययन में इस बात का खुलासा हुआ है।
नई दिल्ली, 8 फरवरी। पेसासिटामोल का दैनिक उपयोग आपकी जिंदगी के लिए खतरनाक हो सकता है। एक अध्ययन में इस बात का खुलासा हुआ है। अध्ययन में सामने आया है कि पैरासिटामोल के हर दिन इस्तेमाल से ब्लड प्रेशर और दिल का दौरा पड़ने और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। शोधकर्ताओं ने डॉक्टरों से दिल के दौरे और स्ट्रोक के जोखिम वाले लोगों को पेरासिटामोल देने से पहले सावधान रहने को कहा है।

अध्ययन में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
एडिनबर्ग विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों ने उच्च रक्तचाप के इतिहास वाले 110 रोगियों पर यह अध्ययन किया। इन रोगियों को दो सप्ताह तक दिन में दिन में चार बार पेरासिटामोल दी गई। चार दिनों के भीतर इन रोगियों में रक्तचाप काफी बढ़ गया, जिसकी वजह से दिल का दौरा पड़ने की संभावना 20 प्रतिशत बढ़ गई थी।
यह भी पढ़ें: कोरोना की गिरफ्त में Bigg Boss फेम नेहा भसीन, कहा- 48 घंटों से बुखार में तप रही हूं
ब्रिटेन में भारी मात्रा में हो रहा पेरासिटामोल का इस्तेमाल
ब्रिटेन में लगभग 10 में से एक व्यक्ति को पुराने दर्द के लिए डेली रुटिन में पेरासिटामोल दी जाती है, जबकि वहां तीन वयस्कों में से एक वयस्क उच्च रक्तचाप से पीड़ित है। एडिनबर्ग विश्वविद्यालय में चिकित्सीय और नैदानिक औषध विज्ञान के अध्यक्ष प्रोफेसर डेविड वेब ने कहा, 'हम पेरासिटामोल को एक सुरक्षित विकल्प समझ रहे थे। हम रोगियों पर इबुप्रोफेन जैसी दवाओं के इस्तेमाल को बंद करने की कोशिश कर रहे थे जो रक्तचाप को बढ़ाने के लिए जाने जाते हैं। दिल का दौरा या स्ट्रोक के जोखिम वाले रोगियों को पेरासिटामोल का उपयोग बंद कर देना चाहिए।' उन्होंने कहा कि हम चिकित्सकों से आग्रह करेंगे कि वे पेरासिटामोल की उतनी ही खुराक दें जितनी दर्द ठीक करने के लिए जरूरी है। पहले इसे कम मात्रा में दें और फिर चरणबद्ध तरीके से इसकी खुराक बढ़ाएं।












Click it and Unblock the Notifications