कोरोना की गिरफ्त में Bigg Boss फेम नेहा भसीन, कहा- 48 घंटों से बुखार में तप रही हूं
अमृता अरोड़ा, करीना कपूर खान, नोरा फतेही और एकता कपूर जैसे कई सितारे के बाद अब बिग बॉस 15 की एक्स कंटेस्टेंट नेहा भसीन भी कोरोना के चपेट में आ गई हैं। नेहा भसीन ने खुद इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए पोस्ट शेयर की है
मुंबई,8 फरवरी: कोरोना की तीसरी लहर का असर भले ही कम हो रहा हो लेकिन अभी काफी लोग संक्रमित हो रहे हैं। अमृता अरोड़ा, करीना कपूर खान, नोरा फतेही और एकता कपूर जैसे कई सितारे के बाद अब बिग बॉस 15 की एक्स कंटेस्टेंट नेहा भसीन भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गई हैं। नेहा भसीन ने खुद इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए पोस्ट शेयर की है।

तेज बुखार से तड़प रही हैं नेहा भसीन
बॉलीवुड सिंगर नेहा भसीन ने स्टोरी शेयर करते हुए लिखा कि हे भगवान मैं पिछले 48 घंटे से तेज बुखार से तप रही हूं। आपको बता दें कि तेज बुखार होने के बाद जब नेहा भसीन ने अपना कोरोना टेस्ट कराया तो उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

फैंस कर रहे जल्द ठीक होने की दुआ
नेहा भसीन के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर मिलते ही उनके फैंस ने सोशल मीडिया पर उनके लिए पोस्ट लिखना शुरू कर दिया।सभी फैंस यहीं चाहते हैं कि जल्द से जल्द नेहा भसीन बिल्कुल ठीक हो जाए। इसके लिए उनके फैंस भगवान से उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
शमिता शेट्टी की पार्टी में आई थीं नजर
आपको बता दें कि नेहा भसीन हाल ही में 2 फरवरी को शमिता शेट्टी की जन्मदिन की पार्टी में पहुंछी थीं। इस पार्टी में उनके साथ राजीव अदातिया, उमर रियाज, रश्मि देसाई, राकेश बापट सहित कई लोग भी मौजूद हैं। इसके साथ ही पार्टी से उन सभी की डांस की वीडियो और तस्वीरें भी वायरल हुई थीं।
देश में कोरोना कहर
स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार (08 फरवरी) के आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 67 हजार 597 नए केस सामने आए हैं। वहीं 1,188 लोगों की कोरोना से मौत हुई। इसी दौरान एक दिन में 1 लाख 80 हजार 456 लोगों की कोविड-19 की वजह से मौत हुई है। देश में एक्टिव केसों की संख्या 9 लाख 94 हजार 891 है। एक्टिव केस कोरोना के कुल मामलों का 2.35% है। वहीं दैनिक पॉजिटिविटी रेट 5.02 प्रतिशत है। देश में कोरोना के कुल मामले 4,23,39,611 है। कुल रिकवरी 4,08,40,658 है।
Recommended Video
यह भी पढ़ें : मुंबई वासियों के लिए खुशखबरी! फरवरी के अंत में हटा दी जाएंगी कोरोना को लेकर लागू सारी पाबंदियां












Click it and Unblock the Notifications