EPFO Wage Limit: 12 साल बाद EPFO का ऐतिहासिक फैसला! ₹10 हजार बढ़ा न्यूनतम वेतन, इन-हैंड और PF पर क्या असर?

भारत में त्योहारी सीजन से पहले केंद्र की मोदी सरकार ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के तहत अनिवार्य न्यूनतम वेतन सीमा को ₹15,000 से बढ़ाकर ₹25,000 प्रति माह करने की ऐतिहासिक मंजूरी दे दी है। सितंबर 2014 के बाद (लगभग 12 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद) किए गए इस बड़े बदलाव से देश के वैसे लाखों कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा जो ₹15,000 से ₹25,000 के ब्रैकेट में आते हैं। अब ये कर्मचारी भी ईपीएफ (EPF), ईपीएस (EPS) पेंशन और ईडिएएलआई (EDLI) बीमा जैसी औपचारिक सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के दायरे में आ जाएंगे।

बढे हुए वेतन के अलावे उन्हें रिटायरमेंट के लिए बड़ा फंड बनाने का मौका, ईपीएस (EPS) के तहत पेंशन सुविधा और ईडीएलआई (EDLI) के तहत मुफ्त जीवन बीमा का लाभ मिलेगा। इस फैसले से सरकार पर सालाना ₹11,339 करोड़ का अतिरिक्त बोझ आएगा।

EPFO Rules Change - Salary Increased

EPFO के फैसले की बड़ी बातें - किस पर क्या असर?

  • अनिवार्य EPF कवरेज के लिए बेसिक सैलरी + DA की सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई।
  • इससे पहले सितंबर 2014 में यह सीमा ₹6,500 से बढ़ाकर ₹15,000 की गई थी।
  • नए दायरे में आने वाले कर्मचारियों को EPF, EPS और EDLI - जैसी योजनाओं का लाभ।
  • EPF में चक्रवृद्धि ब्याज के साथ रिटायरमेंट फंड बनेगा।
  • EPS के तहत 58 वर्ष की उम्र के बाद आजीवन मासिक पेंशन मिलेगी।
  • EDLI के तहत कर्मचारी की असमय मृत्यु पर परिजनों को ₹7 लाख तक का जीवन बीमा मिलेगा।

मोदी सरकार का तोहफा - हाथ में आएगा ज्यादा पैसा

इस बदलाव के बाद कर्मचारियों के टेक होम मंथली सैलरी और कुल बचत पर दोहरा प्रभाव पड़ेगा। मूल वेतन बढने से महंगाई भत्ता और आवास भत्ता भी उसी अनुरूप बढेगा। इसे इस उदाहरण से समझें - अगर किसी की सैलरी पहले ₹20 हज़ार थी, 7वें वेतन आयोग के मुताबिक न्यूनतम महंगाई भत्ता (DA) 53% और घर किराया भत्ता (HRA) 30% (न्यूनतम 5400) तो उसे 12% EPF कटौती के बाद इन-हैंड ₹32928 मिलते थे। न्यूनतम मूल वेतन 25 हज़ार हो जाने पर उसी दर से इन-हैंड सैलरी ₹4141160 हो जाएगी। यानी कि ₹8132 ज़्यादा। इसके अतिरिक्त ₹25,000 बेसिक वाले कर्मचारी के पीएफ खाते में हर महीने ₹1,836 अधिक जमा होंगे, जिससे लंबी अवधि में रिटायरमेंट फंड काफी तेजी से बढ़ेगा। नीचे दिए गए टेबल से इसे और बेहतर समझ सकते हैं।


सैलरी घटक (Salary Component) मूल वेतन: ₹20,000 मूल वेतन: ₹25,000 अंतर (Difference)
Basic Pay (मूल वेतन) ₹20,000 ₹25,000 +₹5,000
DA (53%) ₹10,600 ₹13,250 +₹2,650
HRA (30%) ₹6,000 ₹7,500 +₹1,500
Gross Salary (कुल वेतन) ₹36,600 ₹45,750 +₹9,150
EPF कटौती (12% of Basic + DA) -₹3,672 -₹4,590 -₹918
Estimated Net Take-Home ₹32,928 ₹41,160 +₹8,232

EPFO के फैसले का लाभ किसको - केंद्र, राज्य या प्राइवेट सैक्टर इम्प्लॉयस को?

यह लाभ निजी क्षेत्र (Private Sector) के कर्मचारियों और उन सार्वजनिक क्षेत्र (PSUs/स्वायत्त संस्थाओं) के कर्मचारियों को मिलेगा, जो कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के तहत कवर होते हैं। इस फैसले का सबसे बड़ा और सीधा फायदा निजी क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों को मिलेगा। जिन कर्मचारियों की बेसिक सैलरी और महंगाई भत्ता (Basic + DA) ₹15,000 से ₹25,000 प्रति माह के बीच है, वे अब अनिवार्य रूप से PF, EPS (पेंशन) और EDLI (जीवन बीमा) के दायरे में आ जाएंगे।

सरकारी क्षेत्र के नियमित (Regular) कर्मचारियों पर यह लागू नहीं होगा, क्योंकि वे EPFO के बजाय सरकार की अपनी पेंशन और जीपीएफ (General Provident Fund/NPS) व्यवस्था के तहत आते हैं। हालांकि, केंद्र या राज्य सरकार के किसी विभाग में कोई कर्मचारी कॉन्ट्रैक्ट (Contractual) या आउटसोर्सिंग (Outsourced) एजेंसी के जरिए काम कर रहा है और उसका पीएफ कटौती EPFO के जरिए होती है, तो उसे भी इसका लाभ मिलेगा।

EPFO - Rule Change - Benefits

बढा हुआ वेतन कब से लागू होगा?

यह फैसला देश के असंगठित और अर्ध-संगठित क्षेत्र के वर्कफोर्स को औपचारिक सामाजिक सुरक्षा से जोड़ने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। हालांकि, कर्मचारियों की वास्तविक सैलरी स्लिप में यह बदलाव कब से दिखेगा, यह श्रम एवं रोजगार मंत्रालय और EPFO द्वारा जारी की जाने वाली आधिकारिक अधिसूचना (Notification) और प्रशासनिक गाइडलाइंस पर निर्भर है।


EPFO Wage Limit Hike: मुख्य सवाल-जवाब (FAQ)


Q1: नई वेतन सीमा क्या है?


उत्तर: अनिवार्य EPF कवरेज की सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर ₹25,000 प्रति माह कर दी गई है।


Q2: इसका लाभ किन्हें मिलेगा?


उत्तर: ₹15,000-₹25,000 कमाने वाले प्राइवेट सेक्टर और कॉन्ट्रैक्ट/आउटसोर्स कर्मचारियों को। नियमित सरकारी कर्मचारियों पर यह लागू नहीं है।


Q3: कौन सी 3 प्रमुख सुविधाएं मिलेंगी?


उत्तर: EPF (ब्याज सहित रिटायरमेंट फंड), EPS (मासिक पेंशन), और EDLI (₹7 लाख तक का मुफ्त जीवन बीमा)।


Q4: इन-हैंड सैलरी और पीएफ पर क्या असर पड़ेगा?


उत्तर: बेसिक वेतन बढ़ने से टेक-होम सैलरी बढ़ेगी और पीएफ खाते में हर महीने ₹1,836 अतिरिक्त जमा होंगे।


Q5: नया नियम कब से लागू होगा?


उत्तर: श्रम एवं रोजगार मंत्रालय और EPFO की आधिकारिक अधिसूचना जारी होने के बाद लागू होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+