वायु प्रदूषण को लेकर दिल्ली के पड़ोसी राज्यों के साथ पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने की बैठक
प्रदूषण को लेकर दिल्ली के पड़ोसी राज्यों के साथ पर्यावरण मंत्री ने की बैठक
मुंबई, 23 सितंबर: दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण को लेकर केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने गुरुवार को राजधानी के पड़ोसी राज्यों के साथ बैठक की है। पराली जलाने से होने वाले वायु प्रदूषण को कम करने की कार्ययोजना पर भूपेंद्र यादव ने दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और राजस्थान की सरकारों के साथ ये अहम बैठक की है।

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने बैठक के बाद कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर और पड़ोसी राज्यों के पर्यावरण मंत्रियों तथा वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तैयारियों और वायु गुणवत्ता पर बहु-आयामी कार्य योजना को आगे ले जाने के लिए एक बैठक में अंतर-राज्यीय और अंतर-मंत्रालयी समन्वय की आवश्यकता वाले मुद्दों पर गौर किया गया। यह जानकर खुशी हुई कि जिस धारणा के साथ वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की परिकल्पना की गयी थी, वह राज्यों की कार्य योजना में दिख रहा है। कार्य योजना का परिणाम राज्यों द्वारा कार्यान्वयन की प्रभावकारिता पर महत्वपूर्ण रूप से निर्भर करेगा।
यादव ने कहा कि हमने पराली और बायोमास जलाने, धूल, निर्माण कार्य और वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए राज्यों की कार्य योजनाओं के कार्यान्वयन पर चर्चा की है।उन्होंने कहा कि वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) का तैयार किया समग्र ढांचे के तहत हर राज्य की कार्य योजना में समन्वय और तालमेल दिखता है।
दिल्ली सरकार ने कही ये बात
केंद्र की ओर से बुलाई गई इस बैठक में दिल्ली सरकार की ओर से राजधानी के आसपार पड़ोसी राज्यों में पटाखों पर बैन लगाने की मांग की गई। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि बैठक में मुख्य तौर पर सर्दी के समय में बढ़ने वाले प्रदूषण स्तर पर चर्चा हुई। दिल्ली का प्रदूषण स्तर बढ़ने का सबसे ज्यादा कारण बाहर का प्रदूषण है। एनसीआर में सीएनजी वाहनों की अपील उन्होंने कहा कि वाहनों से होने वाले प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए हमने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री से एनसीआर में सीएनजी से चलने वाले सार्वजनिक परिवहन की सुविधा का अनुरोध किया है। हमने यह भी मांग की है कि पड़ोसी राज्यों में भी दिवाली के आसपास पटाखों पर प्रतिबंध लगाया जाए।












Click it and Unblock the Notifications