'Kapil Sharma Show' की वापसी से पहले कपिल ने बढ़ाई फीस, जानें कितना कर रहे चार्ज
मुंबई, 28 जून। सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले कामेडी शो द कपिल शर्मा शो जल्द फिर से शुरू हो रहा है। कॉमेडियन कपिल शर्मा के फैन्स देशभर में हैं, अपनी कॉमिक टाइमिंग और गुदगुदाने वाले चुटकुलों के साथ, उन्होंने 8-80 से सभी उम्र के सभी कामेडी को पसंद करने वालों के दिल में कपिल शर्मा बसते हैं। दर्शकों की भारी डिमांड के बाद लैंडमार्क शो, "द कपिल शर्मा शो"जल्द वापसी करने वाला है,जिसका प्रशंसक इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शो के इस नए सीजन में एक नया फॉर्मेट और एक नई टीम होगी और नए सीजन के लिए कपिल खुद काफी ज्यादा चार्ज करेंगे।

जानें एक एपिसोड के लिए कितना कर रहे चार्ज
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपिल शर्मा शो के पिछले सीजन तक होस्ट करने के लिए प्रति एपिसोड 30 लाख रुपये चार्ज कर रहे थे। अब उन्होंने हर एपिसोड की फीस बढ़ाकर 50 लाख रुपये कर दी है। कपिल शर्मा पहले वह एक हफ्ते के शो के लिए 60 लाख रुपए चार्ज करते थे, लेकिन अब उनकी फीस एक करोड़ रुपए होगी। कपिल शर्मा के पहले शनिवार और रविवार शो आते थे पहले जहां एक हफ्ते में कपिल इस शो से 30 हजार कमाते थे वहीं अब 50 लाख लेंगे।

'द कपिल शर्मा शो' की सबसे ज्यादा टीआरपी थी
'द कपिल शर्मा शो' शो वीकेंड पर सबसे ज्यादा टीआरपी के साथ दर्शकों के बीच काफी हिट रहा था। शो का मुख्य आकर्षण, जैसा कि शीर्षक से पता चलता है, कपिल खुद अपने मजाकिया पंच और मौके पर मजाकिया जवाब देते हैं। इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि वह टीम में सबसे ज्यादा फीस लेते है और अब वह एक बड़ी फीस की मांग कर रहे हैं। हालांकि अभी इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। शो से जुड़े दूसरे कलाकार भी लाखों रुपए कमा लेते हैं।

21 जुलाई से प्रसारित होने की संभावना है
कपिल के शो की वापसी की घोषणा के बाद से ही मीडिया में जोरदार बवाल मच गया है। शो के दोबारा शुरू होने की तारीख को लेकर तरह-तरह की खबरें आ रही हैं। हालांकि तारीखों के लिए कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, अफवाहें हैं कि यह शो जुलाई के आखिरी सप्ताह या 21 जुलाई से प्रसारित होने की संभावना है। मनोरंजन पोर्टल टेली चक्कर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह शो 21 जुलाई से शुरू होगा।












Click it and Unblock the Notifications