कश्मीर घाटी में 3 अक्टूबर से खुल जाएंगे सभी स्कूल, दिए गए ये खास निर्देश

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद लगभग दो महीने से बंद चल रहे सरकारी स्कूलों को फिर से खोलने के लिए जम्मू और कश्मीर प्रशासन ने अधिकारियों को आदेश जारी किए हैं। कश्मीर घाटी में हायर सेकेंडरी तक के सरकारी व निजी स्कूलों को तीन अक्तूबर और सभी कालेजों को नौ अक्तूबर तक खोलने को कहा गया है। कश्मीर में अधिकारियों को सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल खोलने का आदेश जारी किया गया है।

Ensure All Schools in kashmir Valley Reopen by Thursday

कश्मीर के डिवीजनल कमिश्नर बेसर अहमद खान ने सोमवार को घाटी के सभी डिप्टी कमिश्नरों और स्कूल शिक्षा के निदेशक को निर्देश दिया कि वे यह सुनिश्चित करें कि अगस्त और सितंबर में संस्थान बंद होने पर छात्रों से कोई ट्यूशन फीस या बस शुल्क नहीं लिया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे सुनिश्चित करें कि घाटी में उच्च माध्यमिक स्तर तक के सभी सरकारी स्कूलों और निजी संस्थानों को गुरुवार तक फिर से खोल दिया जाए।

प्रवक्ता ने कहा कि कश्मीर के कॉलेजों को 9 अक्टूबर तक फिर से खोल दिया जाएगा। राज्य प्रशासन ने पिछले महीने स्कूलों को फिर से खोलने का प्रयास किया था, लेकिन वह सफल नहीं हुआ क्योंकि शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों तो स्कूल आए लेकिन छात्र स्कूल कॉलेजों में नहीं पहुंचे। डिवकॉम ने एक अक्तूबर को सभी स्कूलों में पैरेंट्स-टीचर्स मीट आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। इस सिलसिले में सोमवार को हुई बैठक में उन्होंने सभी डीसी को हिदायत दी कि स्कूलों तथा कालेजों को खोलने के लिए सभी प्रकार के इंतजाम को अंतिम रूप दिया जाए।

बैठक में यह बताया गया कि घाटी में बिना किसी असुविधा के मेडिकल व डेंटल कालेज चल रहे हैं और बच्चे परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। बैठक में श्रीनगर के डीसी, एसएसपी, निदेशक स्कूल शिक्षा मौजूद थे। घाटी के अन्य जिलों के डीसी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये शामिल हुए। सरकार की कोशिश बच्चों के पैरेंट्स को भरोसे में लेकर बच्चों को स्कूल तक लाने की है। यह निर्णय लिया गया था कि यदि कोई शिक्षण संस्थान अगस्त और सितंबर फीस वसूलता पाया जाता है तो उस पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा और शैक्षणिक संस्थान का पंजीकरण रद्द कर दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+