Engineer Rashid कितनी संपत्ति के हैं मालिक? जिन्हें संसद अटेंड करने के लिए रोज खर्च करने होंगे 1.5 लाख रुपये
Engineer Rashid Net worth: जम्मू-कश्मीर टेरर फंडिंग केस में सांसद अब्दुल राशिद शेख उर्फ इंजीनियर राशिद तिहाड़ जेल में बंद है। बारामुला के निर्दलीय विधायक इंजीनियर राशिद को दिल्ली हाईकोर्ट ने संसद सत्र में हिस्सा लेने के लिए कस्टडी पैरोल दे दी है।
लेकिन लोकसभा की कार्यवाही में भाग लेने के लिए हर रोज इंजीनियर राशिद को 1लाख 45 हजार रुपये खर्च करने पड़ेंगे। ये धनराशि जेल से संसद तक जाने में परिवहन खर्च और सुरक्षा व्यवस्था संबंधी खर्च है जिसका खर्चा इंजीनियर राशिद को खुद उठाना पड़ेगा। आइए जानते हैं आखिरी कितनी संपत्ति के मालिक हैं इंजीनियर राशिद?

बता दें इंजीनियर राशिद ने संसद सत्र अटेंड करने के लिए परिवहन और सुरक्षा व्यवस्था पर आने वाले इतने अधिक खर्च से राहत पाने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
इंजीनियर राशिद ने हाईकोर्ट में इससे राहत पाने के लिए जो अपील की है और संसद में अपनी उपस्थिति के लिए कोर्ट द्वारा स्वीकृति शर्त के रूप में लगाए खर्च को चुनौती दी है। राशिद ने अपनी याचिका में कहा है कि इतना अधिक खर्च वहन करने की उसकी क्षमता नहीं है।
राशिद ने संसद सत्र अटेंट करने के लिए परिवहन और सुरक्षा से संबंधी वित्तीय बोझ वहन करने में अपनी असमर्थता जताते हुए कहा कि संवैधिानिक कर्तव्यों को पूरा करने संसद सत्र में हिस्सा लेने जा रहे हैं, इसके लिए उन पर इतना बड़ा वित्तीय बोझ नहीं डाला जाना चाहिए।
कितनी संपत्ति के मालिक हैं इंजीनियर राशिद?
बारामूला लोकसभा सीट से निर्दलीय सांसद अब्दुल रशीद शेख ने लोकसभा चुनाव 2025 के दौरान दाखिल किए हलफनामें में अपनी संपत्ति की घोषणा की थी। चुनावी हलफनामें के अनुसार इंजीनियर रशीद के पास 1.55 करोड़ रुपये है। पांच साल पहले इंजीनियर राशीद की कुल संपत्ति 80 लाख थी।
इंजीनियर रशीद के पास कश्मीर में उनके गृह नगर लंगेट में 41, 072 वर्ग फुट की कृषि भूमि और श्रीनगर में 90 लाख का आलीशान घर है। रशीद पर लेनदारियों की बात की जाए तो राशिद के ऊपर तीन लाख रुपये किसान क्रेडिट कार्ड लोन है, इसके अलावा 11 लाख से अधिक का होम लोन है।












Click it and Unblock the Notifications