पी. चिदंबरम और कार्ति के बीच हुए लेन देन भी ED की जांच के घेरे में

पी.

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सूत्रों ने बताया कि वे बैंक के विवरणों को देख रहे हैं, जिसमें कार्ति चिदंबरम के एक खाते से उनके पिता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को 1.8 करोड़ रुपए का ट्रांसफर किया गया है। यह कार्ति के खिलाफ ईडी की जांच का हिस्सा है, जिसमें INX मीडिया मामले में सीबीआई द्वारा जांच की जा रही है। हालांकि, लेनदेन से परिचित स्रोत का कहना है कि चिदंबरम द्वारा एक घर के निर्माण के लिए अपने बेटे को दिए ऋण के पुनर्भुगतान का हिस्सा था। अंग्रेजी अखबार The Hindu के अनुसार सूत्रों ने कहा कि 2004 में कार्ति के तीन चेक के जरिए कुल 2.8 करोड़ रुपये का ऋण दिया गया था, जिसमें से 1.8 करोड़ रुपये पांच किश्तों में चुकाए गए थे। यह पिता और पुत्र के बीच एक व्यवस्था थी; लेनदेन बैलेंस सीट में दिखाया किया गया था और INX मीडिया मामले से इसका कोई संबंध नहीं है।

पी. चिदंबरम और कार्ति के बीच हुए लेन देन भी ED के जांच के घेरे में

INX Media Case में दिल्ली स्थित पटियाला हाउस कोर्ट ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की मांग को मानते हुए कार्ति चिदबंरम को 3 और दिन के लिए कस्टडी में भेज दिया है। अब वो 9 मार्च तक सीबीआई कस्टडी में रहेंगे। इस मामले की अगली सुनवाई 9 मार्च को होगी। दूसरी ओर मामले की सुनवाई के लिए कार्ति, उनके पिता और वित्त मंत्री पलिनिअप्पन चिदंबरम, मां नलिनी चिदंबरम दिल्ली स्थित पटियाला हाउस कोर्ट पहुंचे थे।

CBI ने पटियाला हाउस कोर्ट से मांग की थी कि कार्ति की रिमांड और बढ़ाई जाए। इसके लिए अदालत में एक अर्जी भी दी गई थी। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट में कार्ति की अर्जी पर मंगलवार की सुनवाई के दौरान कार्ति की ओर से कोर्ट में मौजूद वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि - 'हम सहयोग करना चाहते हैं और हम ऐसा कर भी रहे हैं। मैं गिरफ्तारी के बारे में चिंतित हूं।' सुप्रीम कोर्ट सुनवाई के दौरान सिब्बल ने कार्ति की ओर से अपील की कि उन्हें अंतरिम राहत दी जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+