KT Rama Rao: फॉर्मूला-ई रेस से जुड़े मामले में केटी रामाराव को ED का समन, 7 जनवरी को होना होगा पेश

KT Rama Rao News: तेलंगाना के पूर्व मंत्री और बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामाराव की मुश्किलें बढ़ सकती है। प्रवर्तन निदेशालय ने केटी रामाराव को समन जारी किया है। साथ ही, उन्हें 7 जनवरी को पूछताछ के लिए अपने ऑफिस में बुलाया है।

ईडी ने यह समन फरवरी 2023 में हैदराबाद में आयोजित फॉर्मूला-ई रेस से जुड़ी कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर जारी किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हैदराबाद में फरवरी 2023 में फॉर्मूला-ई रेस आयोजित हुई थी। इसमें करीब 55 करोड़ रुपए की कथित वित्तीय अनियमतता का मामला सामने आया है।

KT Rama Rao

इसी मामले में ईडी ने केटी रामा राव, वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार और हैदराबाद मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (एचएमडीए) के पूर्व मुख्य अभियंता बीएलएन रेड्डी को तलब किया है। केटीआर को 7 जनवरी को पेश होना है, जबकि कुमार और रेड्डी को क्रमशः 2 और 3 जनवरी को पेश होने की उम्मीद है।

ईडी की यह कार्रवाई केटीआर और अन्य के खिलाफ दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग मामले के बाद की गई है। खबर के मुताबिक, तेलंगाना पुलिस के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की FIR के आधार पर विभिन्न धाराओं के तहत प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

फॉर्मूला-ई रेस वित्तीय आरोप

ईडी मामले में आरोपी वही हैं जो एसीबी की एफआईआर में दर्ज हैं। तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के बेटे और बीआरएस नेता और पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव को आरोपी नंबर एक बनाया गया है। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार और सेवानिवृत्त नौकरशाह बीएलएन रेड्डी को क्रमशः आरोपी नंबर दो और तीन बनाया गया है।

जांच का ध्यान पिछली सरकार के दौरान हैदराबाद में फॉर्मूला-ई रेस की मेजबानी के लिए 55 करोड़ रुपये के कथित भुगतान पर केंद्रित है। कुछ भुगतान कथित तौर पर बिना मंजूरी के विदेशी मुद्रा में किए गए थे। केटीआर ने इन आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि इसमें भ्रष्टाचार कहां है? हमने 55 करोड़ रुपये का भुगतान किया है।

इतना ही नही, उन्होंने (फॉर्मूला-ई) भुगतान स्वीकार कर लिया है। यह एक वैध और सीधा लेनदेन था। वहीं, अब एसीबी मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए केटीआर ने कहा कि एचएमडीए का इंडियन ओवरसीज बैंक में खाता है, जिससे पैसे ट्रांसफर किए गए।

ये भी पढ़ें: आंध्र में संगठन को मजबूत करेगी BJP, पार्टी में शामिल हुए कंबाला श्रीनिवास राव

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+