आंध्र में संगठन को मजबूत करेगी BJP, पार्टी में शामिल हुए कंबाला श्रीनिवास राव
Telengana BJP: बीजेपी ने आंध्र प्रदेश में नए साल से पहले 'ट्रंप कार्ड' चल दिया है। प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष दग्गुबाती पुरंदेश्वरी ने विश्व हिंदू धर्म परिरक्षण राम सेना के अध्यक्ष और जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता कंबाला श्रीनिवास राव को पार्टी में शामिल करा लिया है। कंबाला श्रीनिवास राव के साथ 10,000 से अधिक समर्थक पार्टी में शामिल हुए।
इस खास मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए श्रीनिवास राव ने कहा, "वंचित समाज के लिए मेरे द्वारा किए गए काम को समाज के पिछड़े और अल्पसंख्यक समुदायों ने हमेशा सराहा है। मैंने सदैव मानवीय मूल्यों को तरजीह दी है। मुझसे कई राजनीतिक दलों ने पार्टी ज्वाइन करने की गुजारिश की थी, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से प्रेरित होकर बीजेपी में शामिल होने का फैसला लिया।"

उन्होंने कहा, मुझे लगता है भाजपा ही इस देश में एकमात्र दल है, जो भारत की आंतरिक सुरक्षा को प्राथमिकता देती है और बीते सालों में केंद्र सरकार ने अपने निर्णयों से यह साबित भी किया है।
गौरतलब है कि आंध्र प्रदेश में बीजेपी अपने प्रमुख सहयोगी दल TDP और जनसेना की वजह से सत्ता में आई है, ऐसे में श्रीनिवास राव जैसे कद्दावर चेहरे का पार्टी में शामिल होना बीजेपी के लिए रणनीतिक तौर पर एक बड़ी जीत है।












Click it and Unblock the Notifications