अध्यादेश के बाद ED चीफ को मिला 1 साल का सेवा विस्तार, आज होने वाले थे रिटायर
नई दिल्ली, 17 नवंबर: केंद्र सरकार ने प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) के प्रमुख के कार्यकाल को एक साल के लिए बढ़ा दिया है। ईडी के निदेशक संजय कुमार मिश्रा का कार्यकाल अब एक साल बढ़ाया गया है। केंद्र सरकार द्वारा ईडी और सीबीआई के निदेशकों के कार्यकाल को पांच साल तक बढ़ाने के लिए अध्यादेश लाने के कुछ दिनों बाद सरकार ने बुधवार को ईडी निदेशक संजय कुमार मिश्रा का कार्यकाल 18 नवंबर 2022 तक बढ़ा दिया।

आयकर विभाग कैडर के भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) कैडर के 1984 बैच के अधिकारी मिश्रा का विस्तारित कार्यकाल बृहस्पतिवार को समाप्त होना था।इसके पहले भी संजय मिश्रा को केंद्र सरकार ने एक साल का एक्सटेंशन दिया था। संजय मिश्रा कुल मिलाकर पिछले 3 सालों से प्रवर्तन निदेशालय के निदेशक के पद पर तैनात हैं। 1984 बैच के भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी संजय मिश्रा आधिकारिक तौर पर तो पहले ही सेवानिवृत्त हो चुके थे, लेकिन केंद्र सरकार ने एक्सटेंशन के जरिए उनकी सेवाओं को जारी रखा था।
संजय मिश्रा को पहली बार 19 नवंबर 2018 को एक आदेश द्वारा दो साल की अवधि के लिए ईडी निदेशक नियुक्त किया गया था। बाद में 13 नवंबर 2020 के एक आदेश द्वारा नियुक्ति पत्र को केंद्र सरकार द्वारा पूर्व प्रभाव से संशोधित किया गया और दो साल के उनके कार्यकाल को तीन साल के कार्यकाल में बदल दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications