तो अब भी देश में हैं ‘जयचंद’, जासूसी करते हैं पाक के लिए

नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। कौन कहता है कि देश में अब जयचंद नहीं रहे जो शत्रुओं का साथ देने से पीछे नहीं रहते। पाकिस्तान को अहम जानकारियां देने के आरोप में इस तरह के सेना के चार जवानों को हाल के दौर में गिरफ्तार किया गया। ये सभी नए दौर के जयचंद ही हैं। इनमें से एक आरोपी को नौकरी से बाहर निकाला गया। बाकी के लिए कार्रवाई हो रही है।

Enemy within as many people nabbed on espionage charges. Of course, it is a very serious issue.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले सेना के तीन जवानों को साल 2012 में पकड़ा गया। एक को साल 2012 में पकड़ा गया। इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी की गई। रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने उक्त जानकारी राज्य सभा में दी।

उधर, लोकसभा में बताया गया कि इस साल पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें से पांच भारतीय थे। छठा शख्स श्रीलंका का नागरिक था। इनमें से कोई भी सेना का जवान नहीं था। लोकसभा में इस बाबत जानकारी केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री हरीभाई पार्थभाई चौधरी ने दी।

जाहिर है कि भारत की अहम जानकारियां पाकिस्तान को दी जा रही हैं। मामला बेहदसंजीदा है। इस पर सरकार को गंभीरता से सोचना होगा। रक्षा मामलों के जानकारों का कहना है कि सरकार को जासूसी करने वाले लोगों को सजा-ए-मौत दे। क्योंकि देश की रक्षा मामलों की जानकारियां शत्रु देश को देने वाले को इससे कम तो कोई सजा हो ही नहीं सकती।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+