Jammu and Kashmir: शोपियां में आतंकियों के साथ मुठभेड़, 4 आतंकी ढेर, 1 जवान शहीद
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले के नदीगम गांव में मंगलवार सुबह एक बार फिर सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई है इस मुठभेड़ में अब तक 4 आतंकी मारे गए हैं तो वहीं एक जवान के शहीद होने की खबर है, मारे गए आतंकियों के शवों की तलाश जारी है। आपको बता दें कि सुरक्षा बलों को नदिगाम में आतंकियों की संदिग्ध गतिविधियों के बारे में सूचना मिली थी, जिसके बाद उन्होंने इलाके में दबिश दी।

जिसके दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान सुरक्षा बलों ने 4 आतंकियों को मार गिराया, दोनों ओर से हुई गोलीबारी में सेना के 1 जवान भी शहीद हो गए, जबकि 2 अन्य घायल हो गए, उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।सुरक्षा बलों ने इलाके को पूरी तरह घेर रखा है, यहां गोलीबारी अब भी जारी है।
अज्ञात बंदूकधारियों ने एक युवक का अपहरण किया
मालूम हो कि दो दिन पहले ही शोपियां जिले में ही अज्ञात बंदूकधारियों ने एक युवक का अपहरण कर लिया था, जिसका अपहरण हुआ है उसका नाम सुहेल अहमद गनाई है, जिसे की मीमंदर गांव से अपहरण किया गया था। पिछले 24 घंटे में तीसरा अपहरण था, इससे पहले भी शोपियां में ही दो युवकों को अगवा किया गया था। जिसमें से एक की हत्या कर दी गई थी।












Click it and Unblock the Notifications