गाजियाबाद: मुठभेड़ में दो बदमाश ढेर, 2 गिरफ्तार, दरोगा को लगी गोली

गाजियाबाद में देर रात हुए इस मुठभेड़ में एक दारोगा को भी गोली लगी है जिसका इलाज चल रहा है।

नई दिल्ली। गाजियाबाद के साहिबाबाद में शुक्रवार की रात को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ रात करीब 12 बजे साहिबाबाद के कोयल अपार्टमेंट के पास हुई। इस मुठभेड़ में 2 बदमाश मारे गए है जबकि दो बदमाशों का पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

गाजियाबाद: मुठभेड़ में दो बदमाश ढेर, 2 गिरफ्तार, दरोगा को लगी गोली

गाजियाबाद में देर रात हुए इस मुठभेड़ में एक दारोगा को भी गोली लगी है जिसका इलाज चल रहा है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में पांच महीने के भीतर यूपी पुलिस और बदमाशों के बीच 420 मुठभेड़ दर्ज हुई हैं, जिसमें 15 अपराधी मारे गए और 868 इनामी अपराधियों को पुलिस गिरफ्तार करने में सफल रही।

यूपी पुलिस के मुताबिक एक अप्रैल, 2017 से लेकर 14 सितंबर तक पुलिस और बदमाशों के बीच 420 मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान जहां 84 बदमाश घायल हुए, वहीं 88 पुलिसकर्मी भी घायल हुए। मुठभेड़ के दौरान 868 इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया। इस दौरान 15 बदमाश मारे गए और 54 लोगों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) लगाया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+