गाजियाबाद: बदमाशों और पुलिस में मुठभेड़, एक सिपाही घायल

गाजियाबाद। गाजियाबाद के मुरादनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में एक पुलिस कॉन्स्टेबल घायल हो गया है। यह मुठभेड़ मुरादनगर के रावली रोड पर गुरुवार रात करीब 8.30 बजे हुई है। बदमाशों का ये गैंग हाईवे पर डकैती को अंजाम देता था।

police

पुलिस के अनुसार, इस गैंग की मुठभेड़ गश्त करते सिपाहियों के साथ उस समय हुई जब वे हाईवे पर एक ज्वैलर को लूटने का प्रयास कर रहे थे। वह ज्वैलर अपनी कार से घर जा रहा था। जैसे ही पुलिस के सिपाहियों ने उनकी इस लूट में खलल डाला तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग करना शुरू कर दी।

इसके बाद वे बदमाश अपनी स्विफ्ट डिजायर कार को वहीं छोड़कर पास के ही जंगल में भाग गए। बदमाशों के द्वारा इस्तेमाल की जा रही उस कार पर दिल्ली का नंबर है।

एसएसपी के सुनील अपनी पूरी टीम के साथ जंगल की छानबीन कर रहे हैं ताकि उन चोरों को पकड़ा जा सके। जंगल के साथ-साथ मुरादनगर के आस-पास के सभी क्षेत्रों में पुलिस गश्त कर रही है।

घायल कॉन्स्टेबल का नाम प्रवीण यादव (29) है, जिन्हें नेहरू नगर के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार प्रवीण ठीक हैं और खतरे से पूरी तरह से बाहर हैं। यशोदा अस्पताल के डॉक्टर अरविंद डोगरा ने कहा कि प्रवीण के बाएं पैर में गोली लगी थी, जो कोई गंभीर चोट नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+