दिल्ली के रोहिणी में पुलिस की 4 अपराधियों से मुठभेड़, मौके से 70 जिंदा कारतूस मिले
नई दिल्ली दिल्ली पुलिस का आज चार अपराधियों के साथ मुठभेड़ हुई है। जानकारी के अनुसार यह मुठभेड़ रोहिणी स्थित बेगमपुरा इलाके में हुई है। मुठभेड़ में चार अपराधी घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। मौके से 70 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। हालांकि अभी यह जानकारी नहीं मिल सकी है कि ये अपराधी कौन हैं और कैसे पुलिस के साथ इनकी भिड़ंत हुई।













Click it and Unblock the Notifications