Kulgam Encounter Update: एक जवान शहीद, 3 नागरिकों की भी मौत
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले के खुदवानी इलाके में सुरक्षाकर्मियों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। अब तक की जानकारी के मुताबिक मुठभेड़ में एक जवान शहीद हुआ है। वहीं दो अन्य घायल बताए जा रहे हैं। इनके अलावा मुठभेड़ में 3 नागरिक घायल हुए थे, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। दक्षिणी कश्मीर के खुदवानी में चल रहे इस एनकाउंटर में दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की संभावना है। इन सभी आतंकियों को सुरक्षाकर्मियों ने चारों ओर से घेर लिया है। दोनों ही तरफ से फायरिंग चल रही है।

आतंकियों के साथ अभी भी सेना की मुठभेड़ जारी है। आतंकियों की धरपकड़ के लिए सीआरपीएफ की 6 बटालियन को और मौके पर भेजा गया है। इस एनाउंटर में एक जवान शहीद हो गया है, जबकि तीन स्थानीय नागरिक की मौत हो गई है। स्थानीय जिला अस्पताल ने इस बात की पुष्टि की है कि एक स्थानीय नागरिक को यहां मृत अवस्था में लाया गयाा था। जिस स्थानीय नागरिक की मृत्यु हुई है उसकी पहचान शरजील अहमद शेख के तौर पर हुई है, उसकी उम्र तकरीबन 20 वर्ष होगी।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि उन्होंने सुबह आतंकियों की खबर मिलने के बाद पूरे इलाके को घेर लिया था और स्थानीय लोगों को वहां से हट जाने को कहा था। सर्च ऑपरेशन के दौरान कुछ गोलियां चलने की आवाज आई, जिसके बाद यहां एनकाउंटर शुरू हो गया था। अभी भी यहा एनकाउंटर चल रहा है। पुलिस ने बताया कि एनकाउंटर के दौरान यहां प्रदर्शनकारी इकट्ठा हो गए और उन्होंने यहां पत्थरबाजी करनी शुरू कर दी, जिसकी क वजह से ऑपरेशन में काफी दिक्कत हो रही थी।












Click it and Unblock the Notifications