इमरान हाशमी और सनी लियोनी के बीच 'टॉयलेट- एक प्रेम कथा'
नई दिल्ली। अगस्त महीने में आई सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' के प्रचार के लिए अनोखा तरीका अपनाया गया था। फिल्म के पोस्टरों को सार्वजनिक शौचालयों के बाहर लगाया गया था जिसमें अक्षय कुमार पुरुष शौचालय की तरफ इशारा कर रहे होते हैं तो अभिनेत्री भूमि पेडनेकर महिला शौचालयों की तरफ। लेकिन अब टॉयलेट एक प्रेम कथा की यह कहानी बदल गई है और इसमें अक्षय और भूमि की जगह इमरान हाशमी और सनी लियोनी ने ले ली है।

दरअसल सोमवार को इमरान हाशमी ने अपने ट्विटर पर एक फोटो शेयर की। यह फोटो एक सार्वजनिक शौचालय का है जिसके ऊपर इमरान हाशमी और सनी लियोनी की फोटो लगी है। इस फोटो में इमराश पुरुष शौचालय की तरफ इशारा कर रहे हैं तो सनी लियोनी महिला शौचालय की तरफ।
इस फोटो को देखने के बाद इमरान हाशमी अपनी हंसी नहीं रोक पाए और उन्होंने हंसने वाली इमोजी के साथ पोस्ट करते हुए लिखा, 'टॉयलेट ... एक प्रेम कथा?'। बता दें कि इमरान के पोस्ट करने के बाद यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 'टॉयलेट-एक प्रेम कथा' की हीरोइन भूमि ने भी इस फोटो को लाइक किया है।












Click it and Unblock the Notifications