'उसने मां-बहन की गाली दी, तो मैंने मारा', रेस्टोरेंट में एल्विश यादव ने क्यों जड़ा थप्पड़, अब खुद बताई सच्चाई
Elvish Yadav Video: देश के मशहूर यूट्यूबर और में 'बिग बॉस ओटीटी 2' विजेता एल्विश यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एल्विश यादव गुस्से में जयपुर के एक रेस्टोरेंट में एक शख्स को थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रहे हैं।
ये वीडियो तब की है, जब एल्विश यादव मिटअप के लिए जयपुर गए हुए थे। वीडियो में दिखता है कि एल्विश उस शख्स को मारने के लिए दो-दो बार जाते हैं। वीडियो के वायरल होने के अब एल्विश यादव ने अपना एक ऑडिया मैसेज जारी कर घटना की सच्चाई बताई है।

एल्विश यादव ने क्यों मारा शख्स को थप्पड़, जानिए उन्होंने क्या कहा?
ऑडियो बयान में एल्विश यादव कहते हैं, ''भाई, देखो, मैटर ये है कि...ना मुझे शौक है लड़ाई करने का, ना मेरे को हाथ उठाने का शौक है। मैं अपने काम से काम रखता हूं। मैं चलता हूं नॉर्मल और जो फोटो खिंचवाने को कहता है, हम आराम से फोटो खींचते हैं। पर, जो कोई पीछे से कमेंट पास करता है, मां-बहन की गाली देता है, उसे भी नहीं बख्शते हैं।''
एल्विश यादव ने आगे कहा, ''जैसा कि आप देख सकते हैं, हमारे साथ पुलिस और कमांडो थे। ऐसा नहीं है कि हमने कुछ गलत किया है। ये पर्सनल था। उसने मुझ पर्सनल बोला और मैंने जाकर उसे थप्पड़ मार दिया। और भाई मुझे उस बात का कोई गम भी नहीं है कि मुझे उसका कोई पछतावा हो। ऐसा ही हूं मैं...उसने मुझे गालियां दीं, तो मैंने भी उसको दे दिया...अपने स्टाइल में। वो मुंह से बोल रहा था...मुंह से नहीं बोल पाते भाई।''
क्या एल्विश यादव के खिलाफ दर्ज की गई शिकायत?
बता दें कि वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि जब एल्विश शख्स को थप्पड़ मार रहे होते हैं, तो उनके साथ पुलिस और कमांडो भी है। लेकिन अभी तक मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है।
एल्विश यादव रविवार 11 फरवरी को जेएलएन मार्ग पर एक कार्यक्रम के लिए जयपुर में थे। यहां उन्होंने अपने फैंस के साथ एक मिटअप भी प्लान किया था।












Click it and Unblock the Notifications