इस बार लंबा फंस सकते हैं एल्विश यादव, यूट्यूबर मैक्सटर्न की पिटाई मामले में अब गुरुग्राम पुलिस ने लिया एक्शन

Elvish Yadav Maxtern Fight: बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर और फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव की मुश्किलें इस बार बढ़ने वाली है। एल्विश यादव पर अब यूट्यूबर सागर ठाकुर (मैक्सटर्न) की पिटाई के मामले में गुरुग्राम पुलिस ने एक्शन लिया है।

अब गुरुग्राम पुलिस ने एल्विश यादव को मैक्सटर्न की पिटाई के मामले में पूछताछ के लिए नोटिस भेजा है। सेक्टर 53 पुलिस स्टेशन द्वारा शनिवार (09 मार्च) को आपराधिक प्रक्रिया संहिता की धारा 41A (पुलिस के समक्ष उपस्थिति का नोटिस) के तहत नोटिस जारी किया गया है।

elvish yadav maxtern

एसीपी सदर कपिल अहलावत के मुताबिक एल्विश यादव समेत आठ से 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि मामले की जांच अभी चल रही है।

जानिए क्या है पूरा मामला?

यह मामला तब सामने आया जब सागर ठाकुर, जो यूट्यूब पर 'मैक्सटर्न' नाम से जाने जाते हैं, उन्होंने दावा किया है कि सोशल मीडिया पर झड़प के बाद एल्विश यादव और उनके 8 से 10 साथियों ने उन्हें पीटा है। सोशल मीडिया पर एल्विश यादव का मैक्सटर्न को पीटते हुए वीडियो वायरल हो रहा है।

यह झड़प तब शुरू हुई जब सागर ठाकुर ने एल्विश यादव द्वारा एक क्रिकेट मैच में साथी बिग बॉस विजेता मुनव्वर फारुकी के साथ फोटो शेयर करने में कमेंट किया था। असल में सोशल मीडिया पर हिंदुत्व समर्थक के रूप में जाने जाने वाले एल्विश यादव की मुनव्वर फारूकी के साथ तस्वीर वायरल हुई थी, जिसकी काफी आलोचना की गई थी।

एल्विश यादव की आलोचना कर यूजर्स मुनव्वर फारूकी से गले मिलने को लेकर माफी मांगने की मांग कर रहे थे। मुनव्वर फारुकी 2021 में हिंदू देवताओं के बारे में कथित "अशोभनीय" टिप्पणियों के लिए गिरफ्तार हुए थे। उस वक्त एल्विश यादव ने भी उनकी आलोचना की थी।

एल्विश यादव बोले- मां-बाप को जिंदा जलाने की बात कर रहा था मैक्सटर्न

हालांकि एल्विश यादव का दावा है कि यूट्यूबर मैक्सटर्न उन्हें बिग बॉस ओटीटी के वक्त से ही सोशल मीडिया पर पोक कर रहा है और उनके बारे में निगेटिव प्रचार कर रहा है। एल्विश यादव ने 09 मार्च को वीडियो जारी कर कहा था कि मैक्सटर्न ने उन्हें और उनके माता-पिता को जिंदा जलाने की धमकी दी थी...जिसके बाद गुस्से में आकर उन्होंने ये कदम उठाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+