Elon Musk के पिता एरोल मस्क पहुंचे भारत, अयोध्या में रामलला के किए दर्शन
Elon Musk Father Ayodhya Visit: दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क के पिता एरोल मस्क भारत पहुंच गए हैं। बुधवार को वह पारंपरिक भारतीय परिधान में अपनी बेटी के साथ अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने राम मंदिर का भ्रमण किया और रामलला के दर्शन किए। राम मंदिर प्रांगण में भी उन्होंने कुछ कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। 6 जून तक के भारत दौरे में एरोल मस्क भारत के अलग-अलग बिजनेस घराने और सांस्कृतिक समूहों के साथ मुलाकात कर रहे हैं। एरोल मस्क घरेलू चार्जिंग कंपनी सर्वाटेक के ग्लोबल एडवाइजरी बोर्ड से जुड़े हुए हैं। इस करार के बाद वह पहली बार भारत यात्रा पर हैं।
Elon Musk के पिता भारत में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे
एलन मस्क के पिता अपने भारत दौरे पर हैं। एरोल मस्क का बेंगलुरु में देश के खास नीति- निर्माताओं, निवेशकों और उद्योग जगत की बड़ी हस्तियों से मुलाकात का कार्यक्रम है। इसके अलावा, कुछ सामाजिक समूहों से मुलाकात करेंगे। एरोल मस्क का खास रुझान हरित उद्योग में है और वह ग्रीन टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में काम करने वाले कई समूहों के साथ चर्चा करेंगे। सूत्रों के मुताबिक दावा किया जा रहा है कि एरोल मस्क ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में बड़ा निवेश कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Elon Musk Mission: एलन मस्क लॉन्च करेंगे दुनिया का सबसे ताकतवर रॉकेट, चांद पर जीवन की संभावना
अयोध्या पहुंचे रामलला के दर्शन किए
एरोल मस्क और एलन मस्क दोनों ही भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा के लिए कई मौकों पर अपनी उत्सुकता जाहिर कर चुके हैं। एरोल मस्क अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन किए। मंदिर प्रशासन से जुड़े सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि एरोल मस्क ने दर्शन के बाद भारतीय दर्शन और सनातन परंपरा के बारे में भी बात की।
एलन मस्क के साथ नहीं हैं एरोल मस्क के अच्छे संबंध
एलन मस्क और एरोल मस्क के आपसी संबंध काफी तनावपूर्ण रहे हैं। टेस्ला कंपनी के सीईओ ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनके पिता के साथ उनके रिश्ते खुशनुमा नहीं थे। दूसरी ओर एरोल मस्क ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें दुख है कि उनके बेटे (एलन मस्क) अपने टीनएज बच्चों के साथ स्वस्थ संबंध नहीं बना पाए हैं। एरोल मस्क ने टेस्ला के सीईओ को एक मौके पर गैर-जिम्मेदार पिता भी कहा था।
यह भी पढ़ें: बांग्लादेश में एलन मस्क की स्टारलिंक की एंट्री, लॉन्च हुआ स्टारलिंक इंटरनेट, 300 Mbps स्पीड और अनलिमिटेड डेटा












Click it and Unblock the Notifications