कोरोना के केसों में कमी के चलते अतिरिक्त पाबंदियों में छूट दें- केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कहा कि वे अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में COVID-19 प्रतिबंधों को समाप्त या संशोधित करें क्योंकि कोरोना महामारी में देश में निरंतर गिरावट देखी जा रही है
नई दिल्ली, 16 फरवरी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कहा कि वे अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में COVID-19 प्रतिबंधों को समाप्त या संशोधित करें क्योंकि कोरोना महामारी में देश में निरंतर गिरावट देखी जा रही है। राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को लिखे पत्र में, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने अधिकारियों से 'टेस्ट-ट्रैक-ट्रीट-टीकाकरण और कोविड के उचित व्यवहार के पालन' की पांच गुना रणनीति का पालन करने का आग्रह किया।

राज्यों को लिखे पत्र में राजेश भूषण ने कहा,'वर्तमान में देश के सभी राज्यों में कोरोना के मामलों में कमी देखी जा रही है, ऐसे में सभी राज्यों से अनुरोध है कि वे अपने यहां कोरोना की वर्तमान स्थिति को देखते हुए कोरोना के प्रतिबंधों को संशोधित करें या खत्म करें।'
दैनिक संक्रमण दर घटकर हुई 3.63 प्रतिशत
स्वास्थ्य सचिव ने अपने पत्र में कहा कि 21 जनवरी 2022 से भारत में कोरोना महामारी में गिरावट देखी जा रही है। पिछले सप्ताह औसत दैनिक मामले 50,476 थे। पिछले 24 घंटे में 27,409 नए मामले सामने आए। डेली पॉजिटिविटी रेट 3.63 प्रतिशत है।
यह भी पढ़ें: हादसे के वक्त गाड़ी में दीप सिद्धू के साथ ही थीं उनकी गर्लफ्रेंड, एयरबैग की वजह से बच गई जान
भूषण ने कहा कि राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को भी अपनी-अपनी सीमा के भीतर COVID-19 मामलों की निगरानी जारी रखनी चाहिए और दैनिक आधार पर संक्रमण के प्रसार की समीक्षा करते रहना चाहिए। कोरोना के प्रभाव को कम करने के लिए आप टेस्ट-ट्रैक-ट्रीट-टीकाकरण और कोविड के उचित व्यवहार का पालन की रणनीति भी अपना सकते हैं। मुझे यकीन है कि आपके प्रयासों से कोरोना को जल्द से जल्द खत्म किया जा सकेगा और लोगों के जीवन और आजीविका पर कोरोना के प्रभाव को कम किया जा सकेगा।












Click it and Unblock the Notifications