तिरुपति: हाथी को थोड़ा तेज चलने को कहा तो भड़का, महावत को पटक कर कुचला
तिरुमला में एक हाथी इतने गुस्से में आया कि उसने महावत को पटक कर बुरी तरह से घायल कर दिया।
तिरुपति। तिरुमला में एक हाथी भड़क गया और उसने महावत को सूंड से पटक कर उसके पैरों को कुचल दिया। इस घटना में महावत बुरी तरह से घायल हो गया। उसको हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां उसके दाएं पैर का ऑपरेशन किया जाएगा।

तेज चलने को कहा तो हाथी भड़का
तिरुमला में मंदिर में पूजा के लिए हाथी को महावत ले जा रहा था। उसने भू वराह मंदिर की सीढ़ियों पर हाथी को तेज चलाने की कोशिश की जिसके बाद गजराज भड़क गए और उसने सूंड से महावत को उठाकर जमीन पर पटक दिया।
जमीन पर गिरते ही महावत बेहोश
सूंड से पटके जाने के बाद 39 साल का महावत जी गंगैया वहीं बेहोश हो गया लेकिन गुस्साए हाथी ने उसके पैरों को बुरी तरह से कुचलकर जख्मी कर दिया।
एक दूसरे हाथी महावत ने भड़के हाथी को कंट्रोल किया और वहां से ले गया। महावत गंगैया को हॉस्पिटल ले जाया गया जहां उसके दाएं पैर का ऑपरेशन किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications